आज से शुरू हुई बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By अनिल शर्मा | Published: August 18, 2023 09:15 AM2023-08-18T09:15:44+5:302023-08-18T09:19:45+5:30

ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि आज से शुरू होकर अगले 11 दिनों तक चलने वाली बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Budha Amarnath Yatra begins first batch of pilgrims leaves from Jammu | आज से शुरू हुई बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आज से शुरू हुई बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Highlightsजम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने इस जत्थे को रवाना किया।अगले 11 दिनों तक चलने वाली बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीः बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पुंछ में देव स्थान के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने इस जत्थे को रवाना किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकानाएं दी। 

आज शाम को पुंछ में यात्री पहुंच जाएंगे और शनिवार को बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करने के बाद पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालु सुंदरबनी के लिए रवाना होंगे और सुंदरबनी में रात को विश्राम करने के उपरांत रविवार को श्रद्धालु शिव खोड़ी के दर्शन कर वापस जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे। ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि आज से शुरू होकर अगले 11 दिनों तक चलने वाली बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि साल 2005 से प्रति वर्ष इस यात्रा का आयोजन बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा किया जा रहा है। यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न हिन्दू व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता भी कड़ी मेहनत कर रहे है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी न हो।

मान्यता है कि बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के दर्शन बिना अमरनाथ की यात्रा अधूरी मानी जाती है। कहा जता है कि भगवान शिव ने कश्मीर में स्थित अमरनाथ की गुफा में माता पार्वती को जो अमरता की कथा सुनाई थी, उसकी शुरुआत बुड्ढा अमरनाथ से ही हुई थी। इसलिए इस स्थान की मान्यता भी उससे कम नहीं है। 

Web Title: Budha Amarnath Yatra begins first batch of pilgrims leaves from Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे