लाइव न्यूज़ :

Budget Session 2024: सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 17 करोड़ मुसलमान प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं

By धीरज मिश्रा | Updated: February 3, 2024 13:19 IST

Asaduddin Owaisi speech: हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश के 17 करोड़ मुसलमान पीएम मोदी पर भरोसा नहीं करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा 17 करोड़ मुसलमान प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैंसोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर यूजर ने दिया ओवैसी को जवाब ज्ञानवापी पर बोले ओवैसी हमारी मस्जिद छीनना चाहते हैं, मैं आपको बता दूं कि वो मेरी मस्जिद है

Asaduddin Owaisi speech: हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश के 17 करोड़ मुसलमान पीएम मोदी पर भरोसा नहीं करते हैं। ओवैसी ने इस संबंध में करीब 4 मिनट का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से ट्वीट किया। उन्होंने वीडियो का केपशन दिया।

आज भारत के 17 करोड़ मुसलमान भारत के प्रधान मंत्री पर भरोसा नहीं करते। ओवैसी ने इस ट्वीट में पीएम मोदी को भी टैग किया। ओवैसी के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और करीब एक हजार कमेंट्स आए हैं। इसी एक कमेंट में एक वीडियो शेयर करते हुए निशांत ने दिखाया कि मुसलमान पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं।

दरअसल, एक्स यूजर निशांत ने अयोध्या स्थित राम मंदिर का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया। जिसमें मस्लिम समुदाय के लोग राम लला का दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। चलिए आप सुनिए बजट सत्र के दौरान ओवैसी ने क्या कहा

सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है। साथ ही उनके टारगेट पर पीएम मोदी रहे। उन्होंने कहा कि मोदी पीएम नहीं बल्कि, पुजारी सम्राट बन गए हैं। ओवैसी ने ज्ञानवापी के मुद्दे पर कहा कि वहां 31 साल के बाद पूजा शुरू हुई। ओवैसी ने कहा कि आप हमारी मस्जिद छीनना चाहते हैं, मैं आपको बता दूं कि वो मेरी मस्जिद है।

आप देश के मुसलमानों को इससे क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों के लिए दो ही सेंट्रल विश्वविद्यालय है, आप उनको भी हमसे छीनना चाहते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई को लेकर ओवैसी ने कहा कि क्या वहां पर सिर्फ मुस्लिम ही पढ़ते हैं वहां पर हिन्दू नहीं पढ़ते हैं क्या।

 1986 में 22 जनवरी की बुनियाद रखी गई

ओवैसी ने अयोध्या राम मंदिर में हुई 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में कहा कि इसकी बुनियाद साल 1986 में रखी गई। इसके बाद 6 दिसंबर 1992 को जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीज्ञानवापी मस्जिदउत्तर प्रदेशएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी