लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: "कुर्सी बचाओ बजट", राहुल गांधी ने इसे UPA सरकार का 'कॉपी और पेस्ट' करार दिया

By आकाश चौरसिया | Updated: July 23, 2024 14:58 IST

Budget 2024: राहुल गांधी ने बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि सहयोगियों को खुश करने वाला बताया, अन्य राज्यों से सिर्फ खोखले वादे किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने आज के बजट को UPA सरकार का कॉपी और पेस्ट बतायासाथ ही उन्होंने ये बात आज के बजट 2024 को लेकर कही कांग्रेस नेता ने बताया कि यह सिर्फ मित्रों को खुश किया गया है

Budget 2024: देश के लिए पेश हुए बजट 2024 पर कांग्रेस नेता और यूपी के रायबरेली जिले से सांसद राहुल गांधी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कुर्सी बचाओ बजट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र की कॉपी और पेस्ट है, इससे पहली भी यूपीए सरकार इस तरह का बजट पेश कर चुकी है।

राहुल गांधी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया बताते हुए कहा, "सहयोगियों को खुश करें, अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किए गए। अपने मित्रों को खुश किया गया, 'एए' को लाभ पहुंचाया गया, आम भारतीय को कोई राहत नहीं"।

बड़ी घोषणा-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के मद्देनजर पीएम आवास योजना 2.0 के तहत शहरी गरीब और मध्यवर्गीय लोगों को 1 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अपना लगातार 7वां बजट पेश करते हुए बताया कि चुनिंदा शहरों में 100 साप्ताहिक 'हाट' या स्ट्रीट फूड हब बनाए जाएंगे। 

महिलाओं के लिए मददकेंद्रीय बजट के जरिए वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए उन्हें 3 लाख करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी है। इसके जरिए ये भी बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कार्यबल में महिलाओं के भागीदार बढ़ाने के लिए छात्रावास बनाने की बात कही है। 

13 लाख युवाओं को..केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए वित्त मंत्री ने बजट 2024 के जरिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 13 लाख युवाओं को पहली नौकरी पर एक महीने का भत्ता मिलेगा, इसके साथ एक लाख की सैलरी पर 3000 रुपए सरकार पीएफ के रूप में देगी। इसके बाद वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण ने विस्तार से बताया कि एक महीने के वेतन का 15,000 रुपये तक का प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर (डीबीटी) तीन किस्तों में दिया जाएगा। इस लाभ के लिए पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति महीने वेतन होगी और इससे 210 लाख युवाओं को लाभ होने की उम्मीद है। ऐसे लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

टॅग्स :बजट 2024राहुल गांधीनिर्मला सीतारमणBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम