लाइव न्यूज़ :

Budget 2024 Live: हुड़दंग और शरारतपूर्ण व्यवहार करने वालों को लोकतंत्रप्रेमी याद नहीं रखेंगे, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को दिया कड़ा संदेश, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2024 11:16 IST

Budget 2024 Live: उत्तम विचारों से सदन को लाभान्वित किया होगा, उनको बहुत बड़ा वर्ग आज भी याद करता होगा।आने वाले दिनों में भी जब सदन की चर्चाएं कोई देखेगा, तो उनका एक एक शब्द इतिहास की तवारीख बनकर उजागर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी, नारी शक्ति की ताकत दिखेगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन मिलेगा।पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है, नयी सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट लेकर आएंगे

Budget 2024 Live: संसद सत्र के पहले दिन मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा कि हुड़दंग, नकारात्मकता और शरारतपूर्ण व्यवहार करने वालों को लोकतंत्रप्रेमी याद नहीं रखेंगे, उनके लिए यह बजट सत्र पश्चाताप का भी अवसर है। आदतन हुड़दंग करने का जिनका स्वभाव बन गया है और जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, ऐसे सभी सांसदों को आत्म निरीक्षण करना चाहिए। देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करता हुआ आगे बढ़ रहा है, सर्वस्पर्शी, सर्वांगीण और सर्वसमावेशी विकास हो रहा है और यह यात्रा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन मिलेगा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी, नारी शक्ति की ताकत दिखेगी। जब चुनाव का समय निकट होता है तो आम तौर पर पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है, नयी सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट लेकर आएंगे

आज बजट सत्र के आरंभ होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट प्रस्तुत किया जाएगा। ये एक प्रकार से नारीशक्ति के साक्षात्कार का पर्व है। गत 10 वर्षों में जिसको जो रास्ता सूझा, उस प्रकार से सबने संसद में अपना-अपना कार्य किया।

लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि जिनका आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है, जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, ऐसे सभी मान्य सांसद आज जब आखिरी सत्र में मिल रहे हैं तो ये जरूर आत्मनिरीक्षण करेंगे कि 10 साल में उन्होंने जो किया, वो उनके संसदीय क्षेत्र में भी किसी को याद नहीं होगा कि उन्होंने इतना हुड़दंग मचाया।

इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था, उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था। वो फैसला था 'नारीशक्ति वंदन अधिनियम'। 26 जनवरी को भी हमने देखा कि किस प्रकार देश ने कर्तव्य पथ पर नारीशक्ति के शौर्य, सामर्थ्य और नारीशक्ति के संकल्प की शक्ति का अनुभव किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबजटबजट 2024बजट 2024 उम्मीदेंद्रौपदी मुर्मूNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर