लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: बजट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तंज, कहा, उन्हें गणित समझने में होती है समस्या

By रुस्तम राणा | Updated: February 1, 2022 19:22 IST

मोदी सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा, राहुल गांधी को वैसे भी गणित को समझने में समस्या है, वे हर चीज को जीरो (0) के योग से देखेंगे।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यूनियन बजट 2022 पेश किया। जहां सत्तापक्ष बजट की तारीफ कर रही है तो वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल इस वजट को मध्यम वर्ग और किसान विरोधी बता रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के बजट को जीरो राशि वाला बजट करार दिया। 

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता पर तंज कसा। मोदी सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा, राहुल गांधी को वैसे भी गणित को समझने में समस्या है, वे हर चीज को जीरो (0) के योग से देखेंगे। पीयूष गोयल ने कहा हर बुद्धिमान व्यक्ति ने बजट और उसके दृष्टिकोण का स्वागत किया है। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम नकारात्मक है। उनका काम तो आलोचना करना है। उन्होंने कहा, विपक्ष ने एक भी मुद्दे की बात नहीं उठाई है। राहुल गांधी जीरो सम बोल रहे होंगे लेकिन उन्हें तो गणित ही समझने में तकलीफ होती है। उन्हें तो हर चीज में सम जीरो ही दिखेगा। उन्होंने विशेषज्ञ इस बजट का स्वागत कर रहे हैं। सबने कहा है यह बजट भविष्य में आत्म निर्भर भारत को बनाने में नींव रखता है।

इसके अलावा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल डिजिटल करेंसी पर बोलते हुए कहा, "RBI एक आधिकारिक डिजिटल मुद्रा जारी करेगा ताकि भारत पीछे न रह जाए जबकि दुनिया ब्लॉकचेन और नई तकनीक के साथ आगे बढ़ रही है। 

वहीं बजट को लेकर राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, मोदी सरकार का बजट शून्य राशि का है। इस बजट में सैलरीड क्लास, मिडिल क्लास, गरीब और वंजित वर्ग, युवा, किसान और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ भी नहीं है।  

टॅग्स :पीयूष गोयलबजट 2022राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?