लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य परियोजना शुरू करने की घोषणा की, आईआईटी बेंगलुरू देगा तकनीकी सहायता

By विशाल कुमार | Updated: February 1, 2022 12:06 IST

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक ओपन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य प्रदाताओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारियां डिजिटली दर्ज होंगी। इसके साथ सभी की अलग हेल्थ पहचान बनाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमानसिक स्वास्थ्य परामर्श के लिए एक राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।आईआईटी बेंगलुरू कार्यक्रम के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य परामर्श के लिए एक राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। आईआईटी बेंगलुरू कार्यक्रम के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक ओपन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य प्रदाताओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारियां डिजिटली दर्ज होंगी। इसके साथ सभी की अलग हेल्थ पहचान बनाई जाएगी और उसे सुरक्षित रखा जाएगा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार देश में युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्गों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, साथ ही सरकार का अगला लक्ष्य 60 लाख नौकरियां पैदा करना है।

बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं जिसका उद्देश्य भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखना है।

मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 9.2 प्रतिशत के विस्तार का अनुमान है। पिछले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की दर 7.3 फीसदी थी।

टॅग्स :बजट 2022बजटMental Healthनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील