लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: ढाई घंटे से ज्यादा भाषण देने के बाद निर्मला सीतारमण के गले में दिक्कत, नहीं दे पाईं पूरा स्पीच

By धीरज पाल | Updated: February 1, 2020 14:11 IST

संसद में बजट भाषण के दौरान जब उनके गले में दिक्कत शुरू हुई तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य मंत्रियों ने निर्मला सीतारमण से बाकी का भाषण पटल पर रखने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो घंटे 40 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। इससे पूर्व बजट पेश करने में सबसे अधिक समय लेने का रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम हैं।

संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में आम बजट पेश किया। इस बजट के साथ निर्मला सीतारमण ने इतिहास रचते हुए अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। इसके बावजूद निर्मला सीतारमण ने पूरा स्पीच नहीं दे पाईं। ढाई घंटा लंबा भाषण देने के बाद वित्त मंत्री के गले में कुछ दिक्कत आ गई जिससे उन्हें बाकी का भाषण सदन के पटल पर रखना पड़ा। 

बता दें कि स्पीच के दौरान जब उनके गले में दिक्कत शुरू हुई तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य मंत्रियों ने निर्मला सीतारमण से बाकी का भाषण पटल पर रखने को कहा। हालांकि निर्मला सीतारमण ने अब तक का सबसे लंबा भाषण देने का कीर्तिमान हासिल कर लिया।  

उन्होंने दो घंटे 40 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। इससे पूर्व बजट पेश करने में सबसे अधिक समय लेने का रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जसवंत सिंह ने बजट पेश करने में दो घंटे 13 मिनट का समय लिया था।

शब्दों के हिसाब मनमोहन सिंह के नाम सबसे लंबा बजट भाषण पूर्व प्रधानमंत्री और नरसिंहा राव सरकार में वित्त मंत्री रह चुके मनमोहन सिंह के नाम शब्दों के हिसाब से सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ने का रिकॉर्ड है। उनके भाषण में 18,177 शब्द थे। इसी साल (1991 में) भारत ने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण का रास्ता चुना था।अरुण जेटली ने बनाए थे ये रिकॉर्डपूर्व वित्त मंत्री और दिवंगत नेता अरुण जेटली के नाम दूसरा, तीसरा और चौथा सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड है। जेटली ने साल 2014, 2017 और 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणसंसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब