लाइव न्यूज़ :

बजटः वसुंधरा सरकार इस क्षेत्र में 77 हजार से अधिक युवाओं को देगी नौकरियां, ये किए ऐलान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 13, 2018 09:58 IST

Budget 2018: बजट मे विभिन्न श्रेणी के एक हजार 832 विद्यालयों को क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया। इसका विद्यार्थियों को वृहद स्तर पर लाभ मिलेगा।

Open in App

जयपुर, 13 फरवरी। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को अपनी सरकार का अंतिम बजट पेश किया, जिसके बाद शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह राजस्थान का ऐसा बजट है जिसमें सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए चहुमुखी विकास पर ध्यान दिया गया। बजट में किसानों के लिए 50 हजार तक कर्जमाफी की घोषणा, युवाओं को रोजगार प्रदान किए जाने की घोषणाओं को ऐतिहासिक है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के अन्तर्गत 77 हजार 100 रिक्त पदों पर भर्ती की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा युवाओं के लिए सौगात है। इससे शिक्षा विभाग में शिक्षकों और अन्य कार्मिकों के की कमी की पूर्ति ही नहीं होगी बल्कि युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार भी मिल सकेगा। 

इसके अलावा उन्होंने बजट मे विभिन्न श्रेणी के एक हजार 832 विद्यालयों को क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया। इसका विद्यार्थियों को वृहद स्तर पर लाभ मिलेगा। राजस्थान देश के अग्रणी शिक्षा राज्यों में उभरकर सामने आएगा।

मंत्री देवनानी ने कहा कि यह ऐसा बजट है जिसमें विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षिक उन्नयन के साथ ही विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट के अन्तर्गत मिड-डे-मील योजना में पहली बार राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन बार दूध पोषाहार उपलब्ध करवाये जाने की पहल की गयी है। 

उन्होंने 250 करोड़ की इस योजना को देशभर में अनूठी बताते हुए कहा कि विद्यालय अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की दृष्टि से यह अत्यधिक महत्वपूर्ण और अनुकरणीय पहल है।

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को भी बजट में विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बजट में एक हजार 163 आदर्श विद्यालयों में 3 हजार 379 कक्षा कक्ष एवं शौचालय निर्माण के लिए 360 करोड़ की राशि उपलब्ध कराने की बजट घोषणा को महत्वपूर्ण बताया। 

उन्होंने कहा कि इससे राज्य के विद्यालयों का आधारभूत सुदृढ़ीकरण होगा। बजट में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली 200 छात्राओं को और 12 वीं की विज्ञान, कला, वाणिज्य परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वली प्रत्येक संवर्ग की 200-200 कुल 600 बालिकाओं को स्कूटी प्रदान करने की घोषणा की। 

टॅग्स :बजट 2018वसुंधरा राजेराजस्थान सरकारनौकरीएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर