लाइव न्यूज़ :

यूपी बजट 2018 : काशी की 'देव दीपावली' पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये

By IANS | Updated: February 17, 2018 01:01 IST

साल 2018-19 के बजट में प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र काशी की देव दीपावली के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बजट में धार्मिक पर्यटन पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र काशी की देव दीपावली के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। नई पर्यटन नीति-2018 के तहत रामायण सर्किट, कृष्णा सर्किट, सूफी सर्किट, बौद्ध सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट और जैन सर्किट के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, अयोध्या की दीपावली और बरसाना की होली को भी योगी सरकार ने काफी महत्व दिया है। 

वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट भाषण में बताया कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना एवं सुविधाओं के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। सरकार ने पर्यटन नीति के तहत रामायण सर्किट के साथ कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट और जैन सर्किट के लिए 70 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा अयोध्या में दीपावली, बरसाना की होली, काशी की देव दीपावली जैसे सांस्कृतिक झांकियों के लिए सरकार ने बजट में 10 करोड़ की व्यवस्था की है। 

जरूर पढ़ेंः UP Budget 2018: योगी सरकार ने किसानों को दी राहत, यहां पढ़ें बजट की 10 प्रमुख बातें  

सरकार ने गाजियाबद में कैलाश मानसरोवर भवन के निर्माण के लिए 94 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। गोरखपुर में आधुनिक ऑडिटोरियम के लिए 29 करोड़ 50 लाख रुपये दिए हैं। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को नमन करने के बाद योगी सरकार का दूसरा बजट पेश किया। अग्रवाल ने कुल 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पिछले साल की तुलना में 11.4 प्रतिशत ज्यादा है। 

पिछले साल 3.84 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट में 44 हजार 53 करोड़ 32 लाख रुपये का राजकोषीय घाटा अनुमानित है। राज्य की ऋणग्रस्तता सकल राज्य घरेलू उत्पाद 29.8 प्रतिशत अनुमानित है।

टॅग्स :बजट 2018योगी आदित्यनाथवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है