लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र सोमवार से, तीन तलाक बिल पास कराने की हर संभव कोशिश: केंद्र सरकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 29, 2018 07:58 IST

रविवार को बुलाई गई इस सर्वदलीय बैठक में तीन तलाक विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश की गई।

Open in App

केंद्र सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले सदन का कामकाज सुचारू रूप से चलाने सर्वदलीय बैठक बुलाई। रविवार को बुलाई गई इस सर्वदलीय बैठक में तीन तलाक विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश की गई। बैठक में अनंत कुमार ने कहा कि 'सरकार बजट सत्र के दौरान एक बार में तीन तलाक संबंधी विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित करने के लिए हर प्रयास करेगी।' उन्होंने यह भी कहा 'हम आमसहमति बनाने के लिए विभिन्न दलों से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों के नेताओं से बजट सत्र की सफलता सुनिश्चित करने की भी अपील की।

 

संसदीय केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के मुताबिक पीएम मोदी ने आगामी बजट सत्र को देश के लिए बेहद अहम बताया। इसके साथ ही बैठक में कहा कि सरकार विपक्ष के सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी। अनंत कुमार ने बताया कि 'उन्हें विश्वास है कि राज्यसभा में तीन तलाक बिल जल्द आपसी सहमति से पास हो जाएगा। उन्होंने कहा 'इस मुद्दे को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए और विपक्ष को मुस्लिम महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर सरकार का साथ देना चाहिए। शीतकालीन सत्र में राज्यसभा में ना पास हुए तीन तलाक संबंधी बिल को इस सत्र में पारित कराना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। विपक्षी दल अभी भी इसे सिलेक्ट कमिटी के पास भेजने पर अड़े हुए हैं।

बता दें कि केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश होने वाला है। 9 फरवरी से सत्र में अवकाश घोषित होगा। वहीं बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च से शुरू होगा, जो छह अप्रैल तक चलेगा।

टॅग्स :बजट 2018नरेंद्र मोदीतीन तलाक़इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी