लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े 4 लोग गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 24, 2020 12:22 IST

भारतीय सेना की 53-आरआर और बडगाम पुलिस के संयुक्त अभियान में लश्कर के एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर लश्कर के शीर्ष सहयोगी वसीम गनी को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक शीर्ष सहयोगी वसीम गनी को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बडगाम: सुरक्षाबालों को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना की 53-आरआर और बडगाम पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान बीरवा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले वसीम गनी को गिरफ्तार किया गया है। गनी के अलावा सुरक्षाबलों ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो इस संगठन को सहायता पहुंचाने का काम करते थे। 

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि ये लोग आतंकवादियों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय पुलिस और भारतीय सेना ने इस कार्रवाई में इलाके की घेराबंदी कर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो इलाके में दहशत फैलाने के लिए मदद देते थे। 

हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ही एक अन्य सहयोगी जहूर वानी को गिरफ्तार किया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि बडगाम के खान साहिब में आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ भी हुआ था। इसके साथ ही पुलिस ने जहूर वानी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ये भी बताया था कि खान साहिब से चार अन्य आतंकी साथियों को भी गिरफ्तार किया गया था। इस ऑपरेशन को बडगाम पुलिस, 53 आरआर और सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन ने अंजाम दिया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया था। वे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को रसद, समर्थन और आश्रय सहित अन्य सहायता देने का काम करते थे। यह समूह पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सक्रिय था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस आतंकी ठिकाने का पता चला था, वो जहूर वानी के घर से महज 200-300 मीटर की दूरी पर था। जिस जमीन पर आतंकी ठिकाना था, वो भी जहूर वानी की जमीन है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भी आतंकी ठिकानों की जानकारी मिली थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं