लाइव न्यूज़ :

ब्राह्मण और दलित मतदाता को साथ मिला कर बसपा उप्र में अगली सरकार बनायेगी : मिश्र

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:38 IST

Open in App

बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दावा किया कि प्रदेश के 16 प्रतिशत ब्राह्मण मत और 24 प्रतिशत दलित मत को साथ मिलाकर बसपा उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बनायेगी । मिश्र ने कहा कि बसपा ने ब्राह्मणों को जितना सम्मान दिया है, उतना सम्मान भाजपा और सपा के शासन में उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ लड़ाने का काम करती है, जबकि बसपा सभी को साथ जोड़ कर चलने का काम करती है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के 16 प्रतिशत ब्राह्मण मत और 24 प्रतिशत दलित मत को साथ मिलाकर बसपा प्रदेश में सरकार बना लेगी। ब्राह्मण समाज बसपा का साथ दे और 2022 में सवर्जन हिताय और सर्वजन सुखाय वाली सरकार प्रदेश में लाये।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पूरे उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है और सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मणों की हत्या की जा चुकी है। धर्म के नाम पर काशी और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट कर दिया गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों प्राचीन मंदिरों को नष्ट कर दिया गया।’’ बसपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘बाबा विश्वनाथ की कचहरी और वट वृक्ष को उजाड़ दिया गया। गंगा जी को मंदिरों के अवशेष से पाटा जा रहा है। काशी विश्वनाथ जैसे आस्था के केंद्र को पर्यटन केंद्र में बदला जा रहा है।’’ उन्होंने ब्राह्मणों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब भगवान परशुराम के वंशज हैं, डरना बन्द कर भाजपा कर लोगों से सवाल करिए और उसका असली चेहरा लोगों को दिखाइए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?