लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी ने पहले मसूद अजहर को बनाया था मेहमान, अब चुनाव में उसके नाम पर वोट मांग रही है': मायावती

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 2, 2019 12:29 IST

पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को आखिरकार बुधवार (एक मई)  को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। अजहर का आतंकवादी समूह 2000 में अस्तित्व में आया था।

Open in App
ठळक मुद्देमसूद अजहर आतंकवादी समूह 2000 में अस्तित्व में आया था।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर किए हमले की जिम्मेदारी भी जैश ने ही ली थी।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने मसूद अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने पर कहा है कि पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मसूद अजहर को मेहमान बनाया था और बाद में उसे छोड़ दिया है और अब उसके नाम से ही वोट जुटाने की कोशिश में लगी है।

मायावती ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर भी निशाना साधा। मायावती ने कहा, 'कल यहां यूपी में पीएम मोदी ने अपने चुनावी जन सभा में, खासकर बीआर अम्बेडकर जी को लेकर बसपा के ऊपर जो टीका टिप्पणी की है, अम्बेडकर जी बीजेपी, कांग्रेस या अन्य विरोधी पार्टी के लिए वोट की राजनीति करने का जरिया हो सकते हैं लेकिन बसपा के लिए वो आत्म के समान हैं। वे दिल-दिमाग में रचे-बसे हैं। बीएसपी वैसे भी बीजेपी की तरह राम नाम जपना, जनता को ठगना जैसी राजनीति नहीं करती है, यह पूरा देश जानता है।' 

मायावती ने ट्वीट कर लिखा, 'बसपा वैसे तो बाबा साहेब की प्रेरणा से सर्वसमाज के हित के लिए काम करती है परन्तु सदियों से उपेक्षित/तिरस्क्त दलित व ओबीसी वर्ग में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के आदर-सम्मान में जो काम किए हैं वे ऐतिहासिक हैं। बीजेपी कांग्रेस की तरह नकली अम्बेडकरवादी बनने की कोशिश न करे।'

जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर वैश्विक आतंकवादी घोषित

पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को आखिरकार बुधवार (एक मई)  को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। अजहर का आतंकवादी समूह 2000 में अस्तित्व में आया था। उसने भारत में पुलवामा आतंकवादी हमले सहित कई आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर किए हमले की जिम्मेदारी भी जैश ने ली थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। 

टॅग्स :मायावतीलोकसभा चुनावमसूद अजहरजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत