लाइव न्यूज़ :

मायावती ने बेरोजगारी और मंहगाई को लेकर BJP पर साधा निशाना, कहा- ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दे उठा रही पार्टी

By भाषा | Updated: May 18, 2022 12:57 IST

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है और आसमान छू रही मंहगाई आदि मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी संगठन धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। इससे यहां कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल आदि की आड़ में जिस प्रकार से षडयंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है इससे देश मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगा।बसपा नेता का कहना है कि एक विशेष समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम भी एक-एक करके बदले जा रहे हैं जिससे देश में नफरत और द्वेष की भावना पैदा होगी।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में निरंतर बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी व मंहगाई से जनता का ध्यान हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। मायावती ने बुधवार को मीडिया से यह बात कही। 

उन्होंने कहा,'' देश में गरीबी, बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है और आसमान छू रही मंहगाई आदि मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी संगठन धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। इससे यहां कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं।'' 

उन्होंने कहा, '' ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल आदि की आड़ में जिस प्रकार से षडयंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है इससे देश मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगा।" 

बसपा नेता ने कहा, '' इसके साथ ही एक विशेष समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम भी एक-एक करके बदले जा रहे हैं जिससे देश में नफरत और द्वेष की भावना पैदा होगी। यह अति चिंताजनक है। देश की आम जनता व सभी धर्मो के लोग सर्तक रहें।'' 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)Bahujan Samaj PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप