लाइव न्यूज़ :

BSNL ने नहीं किया 1 लाख 76 हजार कर्मचारियों के सैलरी का भुगतान, यूनियन ने मनोज सिन्हा को लिखा पत्र

By विकास कुमार | Updated: March 13, 2019 15:35 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल पिछले 5 सालों से घाटे में है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि इसका असर कर्मचारियों के ऊपर पड़ा है. इसके पहले कभी भी सैलरी भुगतान का संकट कंपनी के सामने नहीं आया था.

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएनएल के कूल राजस्व का 55 प्रतिशत हिस्सा अपने कर्मचारियों को सैलरी देने में खर्च होता है, जो प्रति वर्ष 8 प्रतिशत बढ़ रहा है लेकिन राजस्व में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है.बीएसएनएल का घाटा वित्त वर्ष 2018 में 8,000 करोड़ रुपये रहा जो कि वित वर्ष 2017 में 4,786 करोड़ रुपये था.

भारत सरकार द्वारा संचालित टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल द्वारा अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं देने का मामला सामने आया है. फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के 1 लाख 76 हजार कर्मचारियों को फरवरी महीने की सैलरी नहीं मिली है जिसके बाद कर्मचारी यूनियन ने मनोज सिन्हा को पत्र लिख कर फंड जारी करने का आग्रह किया है. और साथ ही कंपनी को वित्तीय संकट से निकालने के लिए मदद मांगी है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल पिछले 5 सालों से घाटे में है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि इसका असर कर्मचारियों के ऊपर पड़ा है. इसके पहले कभी भी सैलरी भुगतान का संकट कंपनी के सामने नहीं आया था. 

टेलिकॉम सेक्टर में बढ़ते प्रतिद्वंद्विता के कारण हाल के दिनों में कई कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. 

बीएसएनएल के कूल राजस्व का 55 प्रतिशत हिस्सा अपने क्रमचारियों को सैलरी देने में खर्च होता है, जो प्रति वर्ष 8 प्रतिशत बढ़ रहा है लेकिन राजस्व में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है. 

मनीकंट्रोल वेबसाइट के मुताबिक, बीएसएनएल अपनी माली हालत को सुधारने के लिए लोन लेने पर विचार कर रही है लेकिन मंत्रालय की तरफ से इस बात की मंजूरी अभी तक नहीं मिली है. 

बीएसएनएल का घाटा वित्त वर्ष 2018 में 8,000 करोड़ रुपये रहा जो कि वित वर्ष 2017 में 4,786 करोड़ रुपये था. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भी कंपनी का घाटा अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकता है. 

टॅग्स :बीएसएनएलसैलरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं