लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: म्यांमार सीमा से 5 किमी दूर आइजोल में भारी मात्रा में हथियार बरामद, BSF को मिली बड़ी सफलता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 11:42 IST

बीएसएफ ने बताया कि हथियार पश्चिमी म्यांमार के रखाइन राज्य के एक विद्रोही समूह अराकान लिबरेशन आर्मी द्वारा रखे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल असम राइफल्स ने 33 एके-47 राइफलें और 809 राउंड गोली जब्त की थी। पुलिस और खुफिया अधिकारियों के अनुसार, हथियारों की तस्करी बांग्लादेश से की जा रही थी।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने म्यांमार की सीमा के पास मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को आइजोल के अंदरूनी इलाके में नियमित गश्त के दौरान एक घर से हथियार बरामद किए गए। बरामद हथियारों में छह एम -16 राइफल, तीन एके -47, एक एसएलआर और एक जी-3 राइफल शामिल हैं। इसके अलावा एक पिस्तौल, दो माइंस और एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर भी मिला।  बीएसएफ के जवानों ने घर से 1.91 लाख रुपये नकद भी बरामद किए। जिस जगह से हथियार मिले हैं वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर है।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएफ ने बताया कि हथियार पश्चिमी म्यांमार के रखाइन राज्य के एक विद्रोही समूह अराकान लिबरेशन आर्मी द्वारा रखे गए थे। यह विद्रोही समूह फिलहाल म्यांमार सरकार के साथ युद्धविराम समझौते में हैं। विद्रोही रखाइन राज्य में स्वायत्तता की मांग कर रहे है। इससे पहले आइजोल के बाहरी इलाके पिछले साल असम राइफल्स ने 33 एके-47 राइफलें और 809 राउंड गोली जब्त की थी। पुलिस और खुफिया अधिकारियों के अनुसार, हथियारों की तस्करी बांग्लादेश से की जा रही थी। पूर्वोत्तर के चार राज्य त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और असम बांग्लादेश के साथ 1,880 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं, जबकि मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में म्यांमार के साथ 1,640 किलोमीटर की सीमा है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलम्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत