लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ के नए प्रमुख पंकज कुमार सिंह और संजय अरोड़ा आईटीबीपी के नए महानिदेशक, जानें इनके बारे में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 31, 2021 20:24 IST

बीएसएफ पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती 6,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारतीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और इसमें लगभग 2.65 लाख कर्मी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु काडर के आईपीएस अधिकारी अरोड़ा ने आईटीबीपी का कार्यभार संभाला।राजस्थान पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में भी काम किया है।अरोड़ा अब तक सीआरपीएफ में विशेष डीजी के रूप में कार्यरत थे।

नई दिल्लीः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1988 बैच के अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नये महानिदेशक (डीजी) के रूप में पदभार संभाल लिया जबकि उनके बैच के साथी संजय अरोड़ा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख का प्रभार ग्रहण किया।

राजस्थान काडर के आईपीएस अधिकारी सिंह, सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। बीएसएफ पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती 6,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारतीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और इसमें लगभग 2.65 लाख कर्मी हैं। सिंह के पिता एवं 1959 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने भी जून, 1993 से जनवरी, 1994 तक बीएसएफ का उसके महानिदेशक के रूप में नेतृत्व किया था।

सिंह के बैच-साथी एवं तमिलनाडु काडर के आईपीएस अधिकारी अरोड़ा ने आईटीबीपी का कार्यभार संभाला, जो चीन के साथ लगती 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 25 अगस्त को सिंह को नये बीएसएफ महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया था।

अधिकारी ने एलएलबी, एम.फिल और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है और उनकी सेवानिवृत्ति अगले साल दिसंबर में निर्धारित है। उन्होंने राजस्थान पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में भी काम किया है।

उन्होंने बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में इसकी पूर्वी कमान का नेतृत्व किया है जिसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के नक्सल विरोधी अभियान का इसके महानिरीक्षक के रूप में भी नेतृत्व किया है।

अरोड़ा अब तक सीआरपीएफ में विशेष डीजी के रूप में कार्यरत थे और अब लगभग 90,000 कर्मियों वाले आईटीबीपी का नेतृत्व करेंगे। वह जुलाई, 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। दोनों नये डीजी ने 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी एस एस देसवाल से पदभार ग्रहण किया, जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए थे। देसवाल बीएसएफ के डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलJammuजम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण