लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने मृत भारतीय महिला की अंतिम इच्छा की पूरी, शव को जीरो प्वाइंट पर ले जाकर बांग्लादेशी रिश्तेदारों को कराया अंतिम दर्शन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 6, 2022 18:04 IST

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बांग्लादेश की सीमा से सटे एक गांव में 70 साल की महिला इला मंडल की मृत्यु हो गई, इला की आखिरी इच्छा थी कि उनका शव सीमापार स्थित उनके रिश्तेदारों को दिखाया जाए। मृत इला की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए बीएसएफ ने इस बात की व्यवस्था की और जीरो प्लाइंट पर इला के रिश्तेदारों को बुलवाकर शव का अंतिम दर्शन कराया।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ ने 70 साल की मृत महिला इला मंडल की अंतिम इच्छा को पूरा किया बीएसएफ ने इला के बांग्लादेश में रह रहे रिश्तेदारों को शव के अंतिम दर्शन की व्यवस्था कराई इसके लिए बीएसएफ ने बांग्लेदेश के बॉर्डर गार्ड से संपर्क किया और इला की अंतिम इच्छा को पूरी की

कृष्णागंज: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल स्थित बांग्लादेश सीमा पर एक ऐसा काम किया है, जिसकी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नदिया जिले में बांग्लादेश की सीमा से सटे एक गांव में एक 70 साल की महिला इला मंडल की मृत्यु हो गई, इला की आखिरी इच्छा थी कि उनका शव सीमापर स्थित उनके रिश्तेदारों को दिखाया जाए और इला की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिवार ने इस मामले में बीएसएफ से गुहार लगाई।

समाचार वेबसाइट 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक सीमा पर तैनात बीएसएफ के अधिकारियों ने परिवारवालों की बात सुनी और मामले में अपने अधिकारियों को सूचित किया कि मृत इला का परिवार  चाहता बै कि कटिले तारों के दूसरी तरफ स्थित इला के रिश्तेदार उनके आखिरी दर्शन कर सकें।

मामले में मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने इस बात की इजाजत दी कि बीएसएफ इला के शव को सीमा पर स्थित जीरो पॉइंट पर ले जाये और बांग्लादेश में रहने वाले इला के रिश्तेदारों को उनके शव के अंतिम दर्शन करवाये।

बीएसएफ की ओर से साझा की गई सूचना के अनुसार कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मटियारी गांव की रहने वाली वृद्धा इला मंडल की गुरुवार को मौत हो गई। इला के कई रिश्तेदार बांग्लादेश के चुआडांगा में रहते हैं।

इला मंडल के परिवार ने बीएसएफ से इजाजत मांगी की इला के बांग्लादेशी रिश्तेदारों को उनके शव को अंतिम संस्कार से पहले दर्शन कर लेने दे।

बीएसएफ ने अधिकारियों की इजाजत मिलने के बाद बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड से संपर्क किया और उन्हें सारी बात बताते हुए इला के रिश्चेदारों को जिरो प्वाइंट तक आने की आज्ञा देने की गुजारिश की। जिसे बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड की ओर से मान लिया गया।

बीएसएफ कमांडिंग ऑफिसर देशराज सिंह ने कहा, "बीएसएफ भारतीय सीमा की रखवाली के साथ लोगों के सुख-दुख में भी साथ खड़ी रहती है।"

उन्होंने कहा कि इला की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पूरे सम्मान के साथ उनके शव को जीरो प्वाइंट पर लाया गया और उनके बांग्लादेशी रिश्तेदारों को अंतिम दर्शन करवाया गया। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलबांग्लादेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील