लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी शुक्रवार को अपना विदाई भाषण देंगे और हम उसे ध्यान से सुनेंगे: बीएस येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: July 19, 2019 15:11 IST

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार डेढ़ बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ खासकर आज कांग्रेस जद (एस) सरकार के कुशासन का अंत हो जाएगा... मुख्यमंत्री अपना विदाई भाषण देंगे, हम उसे (भाषण को) ध्यान से सुनेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार डेढ़ बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था।विपक्ष के नेता येदियुरप्पा विश्वास मत में देरी के विरोध में अपने पार्टी विधायकों के साथ पूरी रात सदन में ठहरे रहे।

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को शुक्रवार दोपहर तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहे जाने के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने इस गठबंधन सरकार के गिर जाने का अनुमान व्यक्त किया और कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ विचार विमर्श करने के बाद भावी कार्यक्रम तय करेगी।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार डेढ़ बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ खासकर आज कांग्रेस जद (एस) सरकार के कुशासन का अंत हो जाएगा... मुख्यमंत्री अपना विदाई भाषण देंगे, हम उसे (भाषण को) ध्यान से सुनेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सदन की आज की कार्यवाही के नतीजे के आधार पर हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा करेंगे और भावी कार्यक्रम तय करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार कर्नाटक में भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि ईश्वर की कृपा से सब कुछ अच्छा होगा।’’

विपक्ष के नेता येदियुरप्पा विश्वास मत में देरी के विरोध में अपने पार्टी विधायकों के साथ पूरी रात सदन में ठहरे रहे। सत्तारूढ़ गठबंधन और विधानसभा अध्यक्ष पर समय निर्धारित होने के बावजूद विश्वास मत में देरी की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने बृहस्पतिवार को हमें उकसाने का प्रयत्न किया लेकिन हम चुप्प रहे, हम शुक्रवार को भी ऐसा ही करेंगे। 

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामीकर्नाटक सियासी संकटसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?