लाइव न्यूज़ :

अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, पत्नी अक्षता भी साथ; सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

By अंजली चौहान | Updated: September 10, 2023 07:50 IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति रविवार सुबह आशीर्वाद लेने अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले यह जोड़ा शुक्रवार को दिल्ली पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षरधाम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे इस दौरान इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ऋषि सुनक और उनकी पत्नी ने विधि विधान से पूजा अर्चना की है

नई दिल्ली: जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली आए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक आज सुबह प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। अपनी पत्नी संग ऋषि सुनक मंदिर दर्शन और विधि -विधान से पूजा अर्चना करने के लिए अक्षरधाम मंदिर आज गए हैं।

इस दौरान ब्रिटेन पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सड़कों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने इलाके में पहले से ही बैरिकेड्स लगा दिए हैं। वहीं, इससे एक दिन पहले शनिवार को ऋषि सुनक ने कहा था कि वह आज दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर जाएंगे।

ऋषि सुनक ने यह भी उम्मीद जताई कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपने प्रवास के दौरान उन्हें यहां भारत में एक मंदिर के दर्शन करने का समय मिलेगा।

उन्होंने कहा था कि उनके मन में पीएम मोदी के लिए अत्यधिक सम्मान है और वह जी20 को भारी सफलता दिलाने में उनका समर्थन करने के इच्छुक हैं।

हिंदू होने पर गर्व-सुनक

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का हिंदू धर्म के प्रति जो आस्था है वह समय-समय पर पूरी दुनिया को देखने को मिलती है। यह पहली बार नहीं है जब वह किसी हिंदू मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को सुनक ने कहा था कि उन्होंने हिंदू त्योहार रक्षा बंधन मनाया लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का मौका नहीं मिला इसलिए उन्हें उम्मीद है कि वह मंदिर जाकर इसकी भरपाई कर लेंगे।

मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ। मैं ऐसा ही हूं उम्मीद है अगले कुछ दिनों तक यहां रहने के दौरान मैं एक मंदिर के दर्शन कर सकूंगा।

ब्रिटेन पीएम र उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर सुनक से मुलाकात की और व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

मध्य दिल्ली के प्रगति मैदान क्षेत्र के आसपास जहां शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा लगाया गया है। नई दिल्ली और सीमावर्ती इलाकों में यातायात नियमों को सख्त कर दिया गया है।

टॅग्स :ऋषि सुनकभारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए