लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ऐलान, राज और उद्धव ठाकरे कितने सीट पर लड़ेंगे BMC चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 20:34 IST

Brihanmumbai Municipal Corporation Elections: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बातचीत काफी समय से चल रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देमनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘कल दोपहर 12 बजे’’।दोनों संगठनों के बीच गठबंधन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने यह संकेत दिया।

मुंबईः मुंबई में निकाय चुनावों के लिए शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की घोषणा बुधवार को हो सकती है। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने यह संकेत दिया। इन दोनों संगठनों के बीच गठबंधन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। राउत ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘कल दोपहर 12 बजे’’। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बातचीत काफी समय से चल रही है। 

शिवसेना (उबाठा)-मनसे गठबंधन का बीएमसी चुनाव परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा : भाजपा नेता

भाजपा नेता अमित साटम ने मंगलवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच संभावित गठबंधन को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि इस गठबंधन का चुनाव परिणामों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाजपा की मुंबई नगर इकाई के अध्यक्ष ने यह टिप्पणी शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत की उस टिप्पणी के बाद की, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि उद्धव और राज ठाकरे के नेतृत्व वाले दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा बुधवार को की जाएगी।

साटम ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के साथ बातचीत में कहा, ‘‘भले ही ठाकरे बंधु एक साथ चुनाव लड़ें, इससे बीएमसी चुनावों के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’ उन्होंने दावा किया कि मुंबई की जनता ने भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के पक्ष में मतदान करने का फैसला कर लिया है। एशिया के सबसे बड़े नगर निकाय बीएमसी के लिए चुनाव 15 जनवरी को होगा और परिणाम अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

अजित पवार ने पुणे नगर निगम चुनाव में गठबंधन की पेशकश की: कांग्रेस नेता सतेज पटेल

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता सतेज पाटिल ने मंगलवार को दावा किया कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे नगर निगम चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन की पेशकश को लेकर उनसे संपर्क किया है। कोल्हापुर में संवाददाताओं से मुखातिब पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पुणे में महा विकास आघाडी (एमवीए) के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक है और संभावित गठबंधन को लेकर सहयोगी दलों-शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के साथ तीन बैठकें कर चुकी है।

पाटिल ने कहा, ‘‘मेरे पास अजित दादा का फोन आया था। पुणे (नगर निगम चुनाव) के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की पेशकश मिली थी। हम इस पर विचार कर रहे हैं और कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के साथ चर्चा कर रहे हैं।’’ पुणे नगर निगर चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को होना है, जबकि वोटों की गिनती 16 जनवरी को की जाएगी।

इस बीच, राकांपा की पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष सुभाष जगताप ने कहा कि पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने पुणे में आगामी नगर निगम चुनावों के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक सीट बंटवारे की बात है, तो दोनों गुट आम सहमति पर पहुंचने को तैयार हैं। आधिकारिक घोषणा 25 दिसंबर के आसपास की जाएगी।’’

हालांकि, राकांपा (एसपी) की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप दोनों गुटों के बीच गठबंधन की संभावना से नाखुश हैं और अपने इस्तीफे की खबरों के बीच पार्टी नेता सुप्रिया सुले से मिलने मुंबई जा रहे हैं। जगताप ने कहा, ‘‘मैं इस्तीफे के मुद्दे पर कुछ नहीं कहूंगा। मैं मुंबई में सुप्रिया सुले से मिलने जा रहा हूं और मुलाकात के बाद इस पर टिप्पणी करूंगा।’’

राकांपा (एसपी) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा कि उन्हें प्रशांत जगताप का इस्तीफा अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने दो दिन पहले बैठक की थी, जिसमें नेताओं ने यह राय जाहिर की थी कि पुणे में एमवीए के सभी सहयोगियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

शिंदे ने कहा, ‘‘पार्टी में आम राय यही है कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और अजित पवार नीत राकांपा समेत सभी दलों को एकजुट होना चाहिए। मैंने प्रशांत जगताप से इस पर विचार करने के लिए कहा है। मुझे अभी तक उनके इस्तीफे के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।’’ 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाराज ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?