लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई महानगरपालिकाः 70 उम्मीदवारों की पहली सूची, कांग्रेस ने लिस्ट जारी की, देखिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 21:24 IST

Brihanmumbai Municipal Corporation: कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ 227-सदस्यीय बीएमसी के चुनाव के लिए सीट का समझौता किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी में वीबीए कांग्रेस के साथ गठबंधन में 62 सीट पर चुनाव लड़ रही है।बीएमसी भारत का सबसे बड़ा और सबसे धनी नगर निकाय है।वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

मुंबईः कांग्रेस ने 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए सोमवार को अपने 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। यह सूची नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले जारी की गई है। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ 227-सदस्यीय बीएमसी के चुनाव के लिए सीट का समझौता किया है। बीएमसी में वीबीए कांग्रेस के साथ गठबंधन में 62 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

बीएमसी भारत का सबसे बड़ा और सबसे धनी नगर निकाय है, जिसका वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसी बीच, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री महादेव जानकर की पार्टी राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) ने भी अपने छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। राष्ट्रीय समाज पक्ष भी कांग्रेस के साथ मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने बीएमसी की सात सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की घटक राकांपा (एसपी) ने मुंबई में किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं किया है। महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर समेत 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे तथा वोटों की गिनती अगले दिन होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईमहाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?