लाइव न्यूज़ :

DU Exams 2020 Postponed: डीयू ने दिल्ली HC को बताया, अंतिम वर्ष की परीक्षा अगस्त तक स्थगित

By स्वाति सिंह | Updated: July 8, 2020 14:49 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय ने ओपन बुक एग्जाम की अंतिम वर्ष की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को दी है।

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने ओपन बुक एग्जाम (OBE- Open Book Exam) की अंतिम वर्ष की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को दी है। विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। मालूम हो कि परीक्षा 10 जुलाई को होने वाली थी।

दरअसल, मंगलवार शाम को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में मंत्रालय, यूजीसी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में ये फैसला लिया गया कि अब दिल्ली विश्वविद्यालय में ओपन बुक एग्जाम 15 अगस्त के बाद होंगे।

ये निर्णय यूजीसी की संशोधित गाइडलाइन आने के कारण लिया गया है। इससे पहले परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होने वाली थीं। डीयू प्रशासन को  परीक्षा एक महीना आगे स्थगित करने के आदेश दिए हैं।

अब तक 1.26 लाख से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पोर्टल पर अब तक 1.26 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। रात 10.30 बजे तक पोर्टल पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, पंजीकरण की कुल संख्या 1,26,671 है, जबकि 37,802 छात्रों ने पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया है। भुगतान किए गए पंजीकरणों में से, 27,539 छात्र सामान्य वर्ग से, 4,790 अन्य पिछड़ा वर्ग से, 4,151 अनुसूचित जाति से, 723 अनुसूचित जनजाति से और 599 आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 41,704 है, जबकि भुगतान किए गए पंजीकरणों की संख्या 13,984 हैं। एम.फिल/पीएचडी में प्रवेश के लिए पोर्टल पर 5,356 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 497 ने फीस का भुगतान किया है। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली हाईकोर्टकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन