लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 लोगों की मौत, इंदौर में सबसे ज्यादा 63 केस

By निखिल वर्मा | Updated: April 1, 2020 12:06 IST

कोविड-19 संक्रमण के 20 नए मामले सामने आने के बाद मध्य प्रदेश में पीड़ितों की संख्या 86 गई है. ताजा मामलों में अकेले इंदौर के 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में इस महामारी के जो 19 नये मामले हैं, उनमें शहर के तंजीम नगर के एक ही परिवार के नौ सदस्य हैं जिनमें तीन वर्षीय बालिका, पांच वर्षीय बालिका और आठ वर्षीय बालक शामिल हैं। नये मामलों में शहर के एक पुलिस थाने के प्रभारी भी शामिल हैं जो पहले ही एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

मध्य प्रदेश मेंकोरोना वायरस संक्रमण से छठी मौत की पुष्टि हुई है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 के मरीज ने तीन दिन पहले दम तोड़ा था।

मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 20 नए केस

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 20 नए मामले मिले हैं, यहां कुल संख्या बढ़कर 86 हो गई है। मध्य प्रदेश में इंदौर और उज्जैन में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। इंदौर सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 मामले मिले हैं और इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो लोगों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 31 मार्च तक सूबे में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में इंदौर के तीन और उज्जैन शहर के दो लोग शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में थाना प्रभारी को हुआ कोरोना

इंदौर में एक पुलिस थाने के प्रभारी भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, फिलहाल वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि थाना प्रभारी की पत्नी और दो बेटियों को भी सावधानी के तौर पर अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। पाराशर ने बताया कि कोरोना वायरस की जद में आये पुलिस अधिकारी जिस थाने के प्रभारी थे, उसे संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है और थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों के बचाव के तमाम उपाय किये जा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 1397 मरीज अब तक मिले हैं। इनमें 35 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 123 लोगों का इलाज करके घर भेजा जा चुका है।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील