लाइव न्यूज़ :

Brajrajnagar bypoll Election 2022: बीजेडी ने दिवंगत विधायक किशोर मोहंती की पत्नी अलका दिया टिकट, भाजपा ने पांडा पर खेला दांव, जानें समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 9, 2022 15:57 IST

Brajrajnagar bypoll Election 2022: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र में इस महीने की 31 तारीख को उपचुनाव है। पिछले साल दिसंबर में किशोर मोहंती के निधन के बाद ब्रजराजनगर में उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 मई है।नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है।मतगणना तीन जून को होगी।

Brajrajnagar bypoll Election 2022: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने सोमवार को दिवंगत विधायक किशोर मोहंती की पत्नी अलका मोहंती को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व विधायक राधारानी पांडा को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की। मोहंती का पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था जिसके बाद यह सीट खाली हो गयी थी। वह 2019 में भाजपा की राधारानी पांडा से 11,634 मतों के अंतर से विजयी हुए थे। कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस सीट पर उपचुनाव 31 मई को होगा। वोटों की गिनती 3 जून को होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 5 जून तक पूरी कर ली जाएगी। ब्रजराजनगर से बीजद विधायक और पूर्व अध्यक्ष किशोर कुमार मोहंती की 30 दिसंबर, 2021 को हृदय गति रुकने से मृत्यु हो जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है।

पूर्व विधायक राधारानी पांडा ने 2014 में बीजद उम्मीदवार अनूप कुमार साई को हराकर सीट हासिल की थी। ब्रजराजनगर क्षेत्र में हाल ही में संपन्न ग्रामीण और शहरी निकाय के चुनावों में हार के बावजूद भाजपा को लगता है कि पांडा के संगठनात्मक कौशल से उसे सीट जीतने में मदद मिलेगी।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष किशोर पटेल को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है, लेकिन अब तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। ब्रजराजनगर सीट पर सत्तारूढ़ बीजद को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :उपचुनावओड़िसानवीन पटनायकबीजू जनता दल (बीजेडी)BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत