लाइव न्यूज़ :

बिहार में दिमागी बुखार का कहर: मुजफ्फरपुर में 31 बच्चों की मौत, अब तक 56 बच्चों की गई जान

By स्वाति सिंह | Updated: June 12, 2019 10:45 IST

24 घंटे में 20 बच्चों की मौत रविवार से सोमवार तक इस बीमारी की वजह से 20 बच्चों की मौत हो गई है। बीमारी के कहर को देखते हुए चार आईसीयू चालू किए गए हैं, फिर भी बच्चों के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर में दिमागी बुखार (इंसेफलािइटस) का कहर जारी हैइस बीमारी की वजह से पिछले एक हफ्ते में 56 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी हैइस बीमारी की वजह से पिछले एक हफ्ते में 56 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है।

बिहार के मुजफ्फरपुर सहित कुल पांच जिलों में दिमागी बुखार के चलते 31 बच्चों की मौत हो गई है। दिमागी बुखार से 12 जिले और 222 प्रखंड प्रभावित हैं। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिलों में दिमागी बुखार का कहर तेज हो गया है। इसके चलते अबतक 56 बच्चों की जान गई है। 

एसकेएमसीएच हॉस्पिटल के अधीक्षक सुनील शाही ने समाचार एजेंसी को बताया कि एक से दो जून तक तेरह बच्चों को हॉस्पिटल में लाया गया, जिसमें से 3 की मौत हुई। जबकि 2 जून के बाद अबतक 86 को भर्ती किया गया है, जिनमें 31 की मौत हो चुकी है।

बुखार से पीडि़त लगभग 100 बच्चों का जिले के एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में इलाज जारी हैं।

दिमागी बुखार से पिछले 10 वर्षों में 350 से अधिक बच्चों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लगातार सातवें दिन बच्चों की मौत होने पर सिविल सर्जन शैलेश प्रसाद सिंह से रिपोर्ट मांगी है और इलाज की बेहतर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया जबकि तिरहुत के कमिश्नर नर्मदेश्वर लाल ने आपात बैठक बुलाकर बीमारी से बचाव को लेकर प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने पर फटकार लगाई है।

24 घंटे में 20 बच्चों की मौत रविवार से सोमवार तक इस बीमारी की वजह से 20 बच्चों की मौत हो गई है। बीमारी के कहर को देखते हुए चार आईसीयू चालू किए गए हैं, फिर भी बच्चों के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है। वहां जरूरी सुविधाओं के साथ डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी तय कर दी गई है। मंत्रियों के लापरवाही भरे बयान हर वर्ष होने वाली इस बीमारी को रोकने में बिहार सरकार नाकाम रही है। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया