लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में ‘ब्रेन डेड’ व्यक्ति ने फेफड़े के गंभीर संक्रमण से पीड़ित कोविड-19 रोगी को दी नई जिंदगी

By भाषा | Updated: August 29, 2020 19:16 IST

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 34 वर्षीय ब्रेन डेड व्यक्ति की पत्नी शहर के अस्पतालों में विभिन्न मरीजों के लिए उनका हृदय, यकृत और त्वचा दान करने के लिए भी सहमत हो गईं जिसके बाद यह संभव हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा चुकी मुंबई की एक युवा महिला को भी एक नई उम्मीद मिली है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मृतक के अंगदान के कारण एक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिला।चेन्नई के ग्लेनईगल्स ग्लोबल अस्पताल में डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को दिमागी तौर पर मृत घोषित कर दिया था।

चेन्नई/मुंबईः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में दिमागी तौर पर मृत (ब्रेन डेड) एक व्यक्ति ने फेफड़े के गंभीर संक्रमण से पीड़ित एक कोविड​​-19 रोगी को नयी जिंदगी दी।

उनके फेफड़े और अन्य अंग विभिन्न जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित किए गए हैं, जिसके बाद एक हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा चुकी मुंबई की एक युवा महिला को भी एक नई उम्मीद मिली है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 34 वर्षीय ब्रेन डेड व्यक्ति की पत्नी शहर के अस्पतालों में विभिन्न मरीजों के लिए उनका हृदय, यकृत और त्वचा दान करने के लिए भी सहमत हो गईं जिसके बाद यह संभव हो गया।

मुंबई में 12 जनवरी 2014 को घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथ गंवाने वाली एक महिला को इस ब्रेन डेड व्यक्ति के दोनों हाथ लगाए जाएंगे जिसके लिये अंगों को विमान से मुंबई ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मृतक के अंगदान के कारण एक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिला।

मरीज को अंत:मस्तिष्कीय रक्तस्राव के बाद चेन्नई के ग्लेनईगल्स ग्लोबल अस्पताल में डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को दिमागी तौर पर मृत घोषित कर दिया था। पत्नी की सहमति के बाद, उस व्यक्ति के अंगों को विभिन्न अस्पतालों को आवंटित किया गया। ग्लोबल अस्पताल चेन्नई ने यकृत को अपने पास रखा, जबकि हृदय, फेफड़े, गुर्दे और त्वचा शहर के विभिन्न अस्पतालों में दान किए गए। उनके हाथ मुम्बई के उपनगरीय क्षेत्र की एक युवती मोनिका मोरे के पास गए, जो कृत्रिम हाथों का उपयोग कर रही थी और अगर सर्जरी सफल रही तो उसे जल्द ही वास्तविक हाथ मिल जाएंगे।

यहां एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में हृदय और फेफड़े के प्रत्यारोपण के लिए सर्जरी की गई। संयोग से, फेफड़े के गंभीर संक्रमण से पीड़ित दिल्ली के 48 वर्षीय कोविड-19 मरीज में सफलतापूर्वक फेफड़े का जटिल प्रत्यारोपण किया गया। एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में मरीज की सर्जरी की गई।

अस्पताल का दावा है कि किसी कोविड-19 रोगी के दोनों तरफ के फेफड़ों के प्रत्यारोपण का यह पहला मामला है। अस्पताल ने एक बयान में कहा, प्रत्यारोपण 27 अगस्त को किया गया और एमजीएम हेल्थकेयर के ट्रांसप्लांट आईसीयू में प्रत्यारोपण के बाद मरीज की हालत में सुधार हो रहा है। कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के कारण रोगी के फेफड़े गंभीर रूप से खराब हो गए थे। व्यक्ति आठ जून को संक्रमित पाया गया था। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियातमिलनाडुडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा