लाइव न्यूज़ :

परीक्षा हॉल में 500 लड़कियों के बीच 'फंसा' अकेला युवक, हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए सबके होश

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2023 17:04 IST

बिहार के नालंदा में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रशासन की एक गलती के कारण छात्र का एग्जाम छूट गया। दरआसल, मनीष नाम के लड़के का परीक्षा केंद्र छात्राओं के परीक्षा केंद्र में करने पर जब छात्र परीक्षा देने पहुंचा तो इतनी लड़कियों में खुदको देखकर वह बेहोश हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नालंदा में 12वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्र हुआ बेहोश।छात्र के बेहोश होने का कारण परीक्षा केंद्र में लड़कियों का होना।छात्र का परीक्षा केंद्र लड़कियों के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र में हो गया, जहां वह अकेला होने के कारण घबरा गया और बेहोश हो गया।

पटना:बिहार के नालंदा में एक अजीबो-गरीब मामला समाने आया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। ये मामला है बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट एग्जाम का, जहां परीक्षा के पहले दिन बुधवार को एक युवक परीक्षा केंद्र में बेहोश हो गया। 

किशोर के बेहोश होने का कारण बड़ा ही हैरान करने वाला है। दरअसल, किशोर जिस कमरे में परीक्षा देने के लिए बैठा वहां केवल वहीं अकेला लड़का था। पूरी क्लास में सिर्फ लड़कियां ही परीक्षा दे रही थी। एक कमरे में 50 लड़कियां थी, जिनके साथ किशोर खुदको अकेला पाकर घबरा गया और बेहोश हो गया। आनन-फानन में किशोर को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके बेहोश होने की वजह घबराहट बताई। 

क्या है पूरा मामला? 

गौरतलब है कि बिहार में 12वीं की परीक्षाएं चल रही है। जहां बिहार शरीफ के अल्लामा इकबाल कॉलेज का मनीष नाम का छात्र ब्रिलियंट स्कूल में परीक्षा देने गया था। ब्रिलियंट स्कूल का परीक्षा केंद्र सिर्फ छात्राओं के लिए निर्धारित किया गया था, उसके एडमिट कार्ड पर सेंटर का नाम यही लिखा था।

मनीष जब परीक्षा देने के लिए अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके चारों ओर केवल लड़कियां ही लड़कियां थी। पूरी कक्षा में इतनी लड़कियों के बीच खुदको अकेला देख मनीष घबरा गया और बेहोश होकर गिर गया। 

मनीष ब्रिलियंट स्कूल परीक्षा केंद्र में गणित की परीक्षा देने के लिए गया था लेकिन वह तबीयत बिगड़ने के कारण परीक्षा नहीं दे पाया। स्कूल प्रशासन की ओर से छात्र को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में परिजनों को इसकी सूचना दी गई। 

क्यों छात्राओं के केंद्र में गया मनीष का नाम?

मामले के सामने आने के बाद अधिकारियों से इस बारे में जवाब मांगा गया था। जिला शिक्षा अधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि फॉर्म भरने के दौरान गलती होने के कारण ऐसा हुआ है। एडमिट कार्ड में मनीष नाम को लेकर गड़बड़ी हुई है इसलिए ऐसा हुआ। बता दें कि मनीष का इस बार का गणित का एग्जाम नहीं हो पाया जिसे वह अगले साल अब देगा। 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारexam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"