पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बमबारी, छह लोग घायल
By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:24 IST2021-04-22T18:24:49+5:302021-04-22T18:24:49+5:30

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बमबारी, छह लोग घायल
कोलकाता, 22 अप्रैल पश्चिम बंगाल स्थित उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर छठे दौर के मतदान के दौरान अंधाधुंध की गई बमबारी में एक बच्चे सहित कम से छह लोग घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद इलाके में राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की विशाल टीम को रवाना किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि तीतागढ़ के टाटा गेट इलाके में मास्क पहकर आए अज्ञात लोगों ने कई पेट्रोल बम फेंके।
अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों का बीएन बोस अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम मामले को देख रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।