लाइव न्यूज़ :

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, "दूसरी पत्नी पेंशन की हकदार नहीं, अगर...." जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 16, 2022 22:07 IST

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट प्रावधान दिया है कि दूसरी शादी को हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत स्वीकार नहीं किया जा सकता है, अगर यह पहली शादी को कानूनी रूप से समाप्त हुए बिना की गई है तो।

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट में जस्टिस एसजे कथावाला और जस्टिस मिलिंद जाधव की बेंच ने मामले की सुनवाई की कोर्ट ने कहा कि मृतक के पेंशन का लाभ केवल कानूनी रूप से विवाहित पत्नी को ही मिलेगाकोर्ट ने याचिका को हिंदू विवाह अधिनियम के खिलाफ बताते हुए मामले को खारिज कर दिया

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि दूसरी पत्नी मृत पति की पेंशन पाने की हकदार उस सूरत में नहीं हो सकती है। जबकि अगर दूसरी शादी पहली शादी के कानूनी रूप से नहीं टूटने के बाद हुई हो।

जस्टिस एसजे कथावाला और जस्टिस मिलिंद जाधव की बेंच ने सोलापुर निवासी शामल ताते की दायर याचिका को इस तर्क के आधार पर खारिज कर दिया। याचिका में राज्य सरकार के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें उन्हें कानूनी तौर पर दूसरी पत्नी न मानते हुए पेंशन का लाभ देने से मना कर दिया था।

हाईकोर्ट ने इस मामले में याचिका को खारिज करते हुए कहा कि शामल ताते ने सोलापुर जिला कलेक्टर के कार्यालय में एक चपरासी के पद पर रहे दिवंगत पति महादेव से उस वक्त शादी की थी, जब वो पहले से शादीशुदा थे। शामल ताते के पति महादेव की मृत्यु साल 1996 में हुई थी।

दरअसल महादेव की मृत्यु के बाद शामल टेट और महादेव की पहली पत्नी के बीच हुए एक समझौता के तहत पहली पत्नी को मृत महादेव के पेंशन के सभी लाभ का लगभग 90 प्रतिशत मिलना तय हुआ वहीं बाकी बचे मासिक पेंशन पर दूसरी पत्नी को मिलना तय हुआ।

इस मामले में नाटकीय मोड़ तब आया जब दिवंगत महादेव की पहली पत्नी का कैंसर के कारण निधन हो गया। जिसके बाद शामल टेट ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर दावा किया उन्हें बतौर महादेव की विधवा आश्रित मानते हुए महादेव की पेंशन के बकाये हिस्से का भी लाभ दिया जाए, जो पूर्व में महादेव की पहली पत्नी को मिलता था।

शामल की अर्जी पर काफी सोच विचार के बाद महाराष्ट्र सरकार ने साल 2007 और साल 2014 के बीच कुल चार आवेदनों को खारिज कर दिया। जिसके बाद टेट साल 2019 में हाईकोर्ट पहुंच गईं। कोर्ट में दायर याचिका में टेट ने इस बात का दावा किया कि चूंकि वह महादेव के तीन बच्चों की मां थीं और समाज उन्हें पति-पत्नी के रूप में जानता था. इस कारण से वह महादेव के पेंशन की लाभार्थी बनती हैं जो पूर्व में महादेव की पहली पत्नी को मिल रही थी।

लेकिन कोर्ट ने शामल की याचिका को इस आधार पर खारिज कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्पष्ट प्रावधान दिया है कि दूसरी शादी को हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत स्वीकार नहीं किया जा सकता है, अगर यह पहली शादी को कानूनी रूप से समाप्त हुए बिना की गई है तो। इस मामले में बेंच ने कहा कि राज्य सरकार का तर्क एकदम सही है कि मृतक के पेंशन का लाभ केवल कानूनी रूप से विवाहित पत्नी को ही मिलेगा। 

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टकोर्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत