लाइव न्यूज़ :

बालीवुड अभिनेता एवं सांसद सनी देओल ने गुरदासपुर में लेखक को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया, कांग्रेस ने की आलोचना

By भाषा | Updated: July 1, 2019 19:57 IST

पेशे से लेखक और लाइन प्रोड्यूसर पलहेरी ने बताया कि यह पत्र 26 जून को जारी हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह (नियुक्ति) स्थानीय मुद्दों के लिए है। यह गुरदासपुर के लोगों की 24 घंटे की सेवा में होने जैसा है।” हालांकि, उन्होंने दावा किया कि गुरदासपुर के सांसद और भाजपा, लोकसभा क्षेत्र के सार्वजनिक मुद्दों का ध्यान रख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेओल हर महीने गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अब वह संसद सत्र के अवसान के बाद गुरदासपुर आयेंगे।’’पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रतिनिधि की नियुक्ति पर देओल को आड़े हाथों लेते हुए इसे निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के साथ धोखा करार दिया।

बालीवुड अभिनेता एवं सांसद सनी देओल ने एक लेखक को अपने संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर का सांसद ‘‘प्रतिनिधि’’ नियुक्त किया है। भाजपा सांसद के इस कदम को प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जनादेश के साथ ‘‘धोखा’’ करार दिया है।

गुरदासपुर सांसद के लेटरहेड पर जारी एक पत्र में देओल ने गुरप्रीत सिंह पलहेरी को अपना ‘‘प्रतिनिधि’’ नियुक्त किया है जो ‘‘बैठकों एवं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।’’ देओल की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है, ‘‘मैं, गुरप्रीत सिंह पलहेरी, पुत्र सुपिंदर सिंह, निवासी पलहेरी गांव, जिला मोहाली, पंजाब को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करता हूं। वह संबंधित अधिकारियों के साथ मेरे संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में शिकरत करेंगे।’’

पेशे से लेखक और लाइन प्रोड्यूसर पलहेरी ने बताया कि यह पत्र 26 जून को जारी हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह (नियुक्ति) स्थानीय मुद्दों के लिए है। यह गुरदासपुर के लोगों की 24 घंटे की सेवा में होने जैसा है।” हालांकि, उन्होंने दावा किया कि गुरदासपुर के सांसद और भाजपा, लोकसभा क्षेत्र के सार्वजनिक मुद्दों का ध्यान रख रहे हैं।

पलहेरी ने कहा कि देओल हर महीने गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अब वह संसद सत्र के अवसान के बाद गुरदासपुर आयेंगे।’’ इस बीच, पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रतिनिधि की नियुक्ति पर देओल को आड़े हाथों लेते हुए इसे निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के साथ धोखा करार दिया।

गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के विधायक रंधावा ने कहा, ‘‘सनी देओल ने प्रतिनिधि की नियुक्ति कर गुरदासपुर की जनता को धोखा दिया है।’’ रंधावा ने  कहा, ‘‘एक सांसद कैसे अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकता है। मतदाताओं ने सनी देओल को अपना सांसद चुना है, न कि उनके प्रतिनिधि को।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सनी देओलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब