लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया का वो विमान फिर उड़ने लगा जिसे 25 साल पहले होना था स्क्रैप, इंजीनियरों की मेहनत लाई रंग

By वसीम क़ुरैशी | Updated: October 21, 2020 07:22 IST

भारत में एयर इंडिया के बेड़े में इस विमान की एंट्री 1965 में हुई थी. इसे बनाने वाली कंपनी बोइंग ने 1985 में इसे स्क्रैप करने के लिए कह दिया था.

Open in App
ठळक मुद्दे1960 के दशक में हवाई परिवहन पर हावी रहने वाला बोइंग 707 कमर्शियल फ्लाइट के रूप में चलने से 30 साल पहले ही हट चुका है. एविएशन के क्षेत्र में माना जाता है कि इसी नैरो बॉडी एयरक्राफ्ट से जेट एज की शुरुआत हुई थी.

नागपुरः 1960 के दशक में हवाई परिवहन पर हावी रहने वाला बोइंग 707 कमर्शियल फ्लाइट के रूप में चलने से 30 साल पहले ही हट चुका है. एविएशन के क्षेत्र में माना जाता है कि इसी नैरो बॉडी एयरक्राफ्ट से जेट एज की शुरुआत हुई थी. 1954 में इसका प्रोटोटाइप 1954 में बना था. इसके बाद 1958 में ये पैन अमेरिकन वर्ल्ड एयरवेज में शामिल हुआ.

भारत में एयर इंडिया के बेड़े में इस विमान की एंट्री 1965 में हुई थी. इसे बनाने वाली कंपनी बोइंग ने 1985 में इसे स्क्रैप करने के लिए कह दिया था. इतने वर्षों बाद अब एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड (एआईईएसएल) ने इसे फिर उड़ने लायक बना दिया है.

बीते साल इस विमान को पूरी तरह नया और उड़ने लायक बनाने के लिए एआईईएसएल ने बोइंग से इंजीनियर्स की टीम मांगी थी लेकिन उसने हाथ खड़े कर दिए थे. इसके बाद एआईईएसएल ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और भारत सरकार के लिए इसे फिर से तैयार कर दिया.

खास बात ये है कि इसका मैनुअल अब एआईईएसएल ने ही तैयार किया है. इसके मुताबिक ये 50 प्रेशर साइकिल अथवा सामान्य रूप में इतनी उड़ानों के बाद मेंटेन किया जा रहा है. सुरक्षा कारणों से इसके उपयोग के विषय में जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है. बहरहाल गर्व का विषय ये है कि हमारे देश में ऐसे इंजीनियर्स भी हैं जो बेकार कहीं जाने वाली चीजों को भी नायाब बना दे. उल्लेखनीय है कि उक्त 707 विमान जनवरी 2020 से लगातार उड़ रहा है.

टॅग्स :एयर इंडियामेक इन इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम