असम में दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले, परिवार ने दुष्कर्म कर हत्या का लगाया आरोप

By भाषा | Published: June 12, 2021 06:00 PM2021-06-12T18:00:56+5:302021-06-12T18:00:56+5:30

Bodies of two minor girls found hanging from tree in Assam, family alleges rape and murder | असम में दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले, परिवार ने दुष्कर्म कर हत्या का लगाया आरोप

असम में दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले, परिवार ने दुष्कर्म कर हत्या का लगाया आरोप

कोकराझार(असम), 12 जून असम के कोकराझार जिले के एक गांव में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। उनके परिवार ने दावा किया है कि दोनों लड़कियों की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना अभ्याकुती गांव स्थित छोटे जंगल में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों बहनों के शवों को शुक्रवार शाम को बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को कोकराझार सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि दोनों लड़कियों ने संभवत: आत्महत्या की है। हम सही वजह की जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही दे सकेंगे।’’

इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं। वहीं परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने दावा किया है कि दुष्कर्म के बाद दोनों लड़कियों की हत्या की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बहनें शुक्रवार दोपहर से ही लापता थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of two minor girls found hanging from tree in Assam, family alleges rape and murder

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे