दो भाईयों के शव पेड़ से लटके पाये गये

By भाषा | Published: June 10, 2021 06:22 PM2021-06-10T18:22:19+5:302021-06-10T18:22:19+5:30

Bodies of two brothers found hanging from tree | दो भाईयों के शव पेड़ से लटके पाये गये

दो भाईयों के शव पेड़ से लटके पाये गये

जयपुर, 10 जून राजस्थान के राजसमंद जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो भाईयों के शव एक पेड़ से लटके मिले।

थानाधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने शवों को पेड़ से लटका देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

उन्होंने बताया कि अंबालाल (22) और उसका छोटा भाई प्रकाश (18) गुजरात में काम करते थे और कुछ दिन पहले ही राजसमंद लौटे थे। दोनों के शव बृहस्पतिवार को पेड़ से लटके मिले।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of two brothers found hanging from tree

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे