लाइव न्यूज़ :

इराक में मारे गए 39 भारतीयों के शव मालवाहक विमान से एक हफ्ते में लाए जाएंगे भारत: सुषमा

By भाषा | Updated: March 26, 2018 22:09 IST

एक सूत्र ने बताया कि मंत्री ने परिजन से कहा कि शवों को एक हफ्ते में भारत लाया जाएगा और समूची प्रक्रिया की निगरानी के लिए सिंह इराक जाएंगे। शवों को लाने के लिए एक मालवाहक विमान से जल्द रवाना होने की उम्मीद है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्चः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि इराक में मारे गए 39 भारतीयों के शव एक हफ्ते में भारत लाए जाएंगे। विदेश मंत्री ने मृतकों के परिवारों को यह भरोसा दिलाया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री ने मृतकों के परिवारों के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही। इन परिवारों ने सरकार और विशेष रूप से सुषमा और विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह द्वारा की गई कोशिशों की सराहना की है।

एक सूत्र ने बताया कि मंत्री ने परिजन से कहा कि शवों को एक हफ्ते में भारत लाया जाएगा और समूची प्रक्रिया की निगरानी के लिए सिंह इराक जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि शवों को लाने के लिए एक मालवाहक विमान से जल्द रवाना होने की उम्मीद है।

गोबिन्दर सिंह के छोटे भाई दविंदर सिंह ने फोन पर बताया, 'हमें एक निकट परिजन को सरकारी नौकरी सहित हर तरह की सहायता का भरोसा दिलाया गया है। 39 भारतीयों के शव यथाशीघ्र भारत लाए जाने की मांग पर मंत्री ने हमें हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिलाया।' 

उन्होंने बताया कि सुषमा के साथ मुलाकात करीब 45 मिनट चली। मृतकों के परिवार ने वित्तीय मदद और सरकारी नौकरी मांगी है क्योंकि उनके लिए आजीविका अर्जित करने वाले की मौत हो गई है। 

उन्होंने बताया, 'मंत्री ने हमसे कहा कि निकट परिजन को सरकारी नौकरी देने की संभावना पर एक फैसला करने के लिए वह उन चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगी, जहां के ये लोग रहने वाले थे।' 

इराक में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों ने इससे पहले दिन में पंजाब कांग्रेस प्रमुख और पार्टी सांसद सुनील कुमार जाखड़ से नयी दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि सुषमा ने राज्यसभा में कहा था कि करीब 40 भारतीयों को इराक के मोसुल से आईएसआईएस आतंकी संगठन ने अगवा कर लिया था, लेकिन उनमें से एक खुद को बांग्लादेशी मुसलमान बता कर बच निकलने में कामयाब रहा। शेष 39 भारतीयों को बादूश ले जाया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

टॅग्स :सुषमा स्वराजइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं