बोधराज भारद्वाज हिमाचल कांग्रेस के सचिव बने, बलबीर सोढ़ी पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Published: November 17, 2021 09:57 PM2021-11-17T21:57:24+5:302021-11-17T21:57:24+5:30

Bodhraj Bhardwaj appointed as Secretary of Himachal Congress, Balbir Sodhi appointed as President of Punjab Mahila Congress | बोधराज भारद्वाज हिमाचल कांग्रेस के सचिव बने, बलबीर सोढ़ी पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त

बोधराज भारद्वाज हिमाचल कांग्रेस के सचिव बने, बलबीर सोढ़ी पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली, 17 नवंबर कांग्रेस ने बुधवार को बोधराज भारद्वाज को अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई का सचिव नियुक्त किया तो बलबीर सोढ़ी (रानी) को पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बोधराज भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है।

एक अन्य बयान में बलबीर सोढ़ी (रानी) की नियुक्ति की सूचना दी गई है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। परपीत बरार, शहनाज यासमीन और प्रतिमा सिंह को महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodhraj Bhardwaj appointed as Secretary of Himachal Congress, Balbir Sodhi appointed as President of Punjab Mahila Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे