लाइव न्यूज़ :

बजट पढ़ने के दौरान हुई बड़ी गलती, BMC के जॉइंट म्युनिसिपल कमिश्नर ने पी लिया सैनेटाइजर, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2021 16:38 IST

मुंबई में बुधवार को बीएमसी के जॉइंट म्यूनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार ने शिक्षा बजट को पेश करते हुए गलती से पानी की जगह सैनेटाइजर पी लिया। वैसे उनकी तबीयत अभी ठीक है।

Open in App
ठळक मुद्देBMC के जॉइंट कमिश्नर रमेश पवार से हुई गलती, पानी की जगह पी लिया सैनेटाइजरशिक्षा बजट पढ़ने के दौरान हुआ हादसा, रमेश पवार की तबीयत ठीक हैहाल में यवतमाल में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स की जगह सैनेटाइजर देने का मामला भी सामने आया था

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के जॉइंट म्युनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार से बुधवार को एक बड़ी गलती हो गई। उन्होंने मुंबई में बजट पढ़ते समय पानी समझकर गलती से सैनेटाइजर पी लिया। अच्छी बात ये रही कि इससे उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। 

दरअसल, पानी पीते ही रमेश पवार को अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने सैनेटाइजर उगल दिया। इसके बाद उन्होंने पानी से अपना मुंह साफ किया। रमेश पवार से ये गलती तब हुई जब वे शिक्षा बजट पेश कर रहे थे। फिलहाल रमेश पवार की तबीयत ठीक है।

सैनेटाइज पीने की घटना के बाद रमेश पवार मीडिया के भी सामने आए। उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा कि मुझे अपना भाषण शुरू करने से पहले पानी पीना चाहिए। इसलिए मैंने बोतल उठाई और पी लिया। पानी का बोतल और सैनेटाइजर साथ रखे थे और एक जैसे दिख रहे हैं। इसलिए ऐसा हुआ। मैंने जैसे ही उसे पीया, मुझे गलती का अहसास हो गया। मैंने उसे घोंटा नहीं और बाहर फेंक दिया।'

यवतमाल में बच्चों को पिला दी गई थी सैनेटाइजर की बूंद

इससे पहले हाल में महाराष्ट्र के यवतमाल में बड़ा मामला सामने आया था। दरअसल, पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की वैक्सीन की जगह सैनेटाइजर की ड्रॉप्स पिला दी गई थी। सभी बच्चों को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वे ठीक हैं। इस मामले में लापरवाही को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले में महाराष्ट्र सरकार ने तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं पर कार्रवाई की है और उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। 

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर 2021 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम के तहत यवतमाल में भी बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स पिलाई जा रही थी।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतबृहन्मुंबई महानगर पालिकाः मुंबई में तावड़े-नागपुर में ठाकरे, संदेश साफ

भारतVIDEO: मुंबई में भारत की पहली मेलोडी रोड शुरू, जब रोड पर चलेंगे तो बजेगा गाना, यकीन नहीं, तो देखें यहां

भारतबीएमसी 2026ः नई मेयर रितु तावड़े और संजय घाडी होंगे उपमहापौर, भाजपा-शिवसेना ने की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू