लाइव न्यूज़ :

बीएमसी चुनाव: वार्ड 212 से समाजवादी पार्टी की अमरीन शहज़ाद अब्रहानी ने भरा नामांकन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 16:36 IST

BMC elections: अमरीन शहज़ाद अब्रहानी एक स्थापित व्यवसायी हैं और लंबे समय से महिला सशक्तिकरण से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार से आती हैं जिसकी क्षेत्र में गहरी राजनीतिक पैठ है।वार्ड 212 में स्थिति दिलचस्प इसलिए भी है।

मुंबईः आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अमरीन शहज़ाद अब्रहानी ने वार्ड 212 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दक्षिण मुंबई के इस क्षेत्र में नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई, जो मौजूदा चुनावी माहौल में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी में से एक मानी जा रही है। वार्ड 212 महिलाओं के लिए आरक्षित है, और यहाँ का मुकाबला इस बार काफी चर्चा में है। अमरीन अब्राहानी एक स्थापित व्यवसायी हैं और लंबे समय से महिला सशक्तिकरण से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।

वे एक ऐसे परिवार से आती हैं जिसकी क्षेत्र में गहरी राजनीतिक पैठ है। उनके ससुर युसूफ अब्राहानी पूर्व विधायक (MLA) रह चुके हैं, जबकि उनके पति शहाद अब्राहानी स्थानीय स्तर पर एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। इस चुनाव को क्षेत्र में 'अनुभव बनाम नई दृष्टि' के तौर पर देखा जा रहा है। वार्ड 212 में स्थिति दिलचस्प इसलिए भी है

क्योंकि अमरीन का मुकाबला उस मौजूदा पार्षद से है जो पिछले तीन कार्यकाल से इस पद पर काबिज हैं और स्वयं एक प्रभावशाली परिवार से आती हैं। लंबे समय बाद इस वार्ड में दो ऐसी महिला उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है, जिनकी अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ है। 15 जनवरी को होने वाले मतदान में इस वार्ड के चुनावी नतीजे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रसमाजवादी पार्टीBJPमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो