लाइव न्यूज़ :

BMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे के करीबी दगडू सकपाल ने बदला पाला, नगर निकाय चुनाव से पहले शिंदे गुट में हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2026 13:03 IST

BMC Elections 2026: पूर्व विधायक का शिवसेना में शामिल होना शिंदे के लिए अहम माना जा रहा है, जो ठाकरे के गढ़ में अपनी पार्टी की पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App

BMC Elections 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) को झटका देते हुए पूर्व विधायक दगडू सकपाल रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। सकपाल मुंबई के लालबाग–परेल–सेवरी क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं। यह इलाका पिछले पांच दशकों से अधिक समय से ठाकरे परिवार का गढ़ माना जाता है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में उनका शामिल होना प्रतीकात्मक माना जा रहा है, क्योंकि अजय चौधरी 2014 से इस क्षेत्र से विधायक हैं। लेकिन नगर निकाय चुनावों से पहले एक पूर्व विधायक का शिवसेना में शामिल होना शिंदे के लिए अहम माना जा रहा है, जो ठाकरे के गढ़ में अपनी पार्टी की पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह शिंदे की सकपाल से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई थीं। महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होना है। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाShiv Sena-BJPउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतबृहन्मुंबई महानगर पालिकाः मुंबई में तावड़े-नागपुर में ठाकरे, संदेश साफ

भारतVIDEO: मुंबई में भारत की पहली मेलोडी रोड शुरू, जब रोड पर चलेंगे तो बजेगा गाना, यकीन नहीं, तो देखें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?