BMC प्रमुख परदेशी ने किया पेड़ गिराने के फैसले का बचाव, कहा-न्यूयॉर्क, लंदन से ज्यादा पेड़ हैं मुंबई में

By भाषा | Published: September 9, 2019 11:05 PM2019-09-09T23:05:12+5:302019-09-09T23:05:12+5:30

Metro tree-cutting: टाउन हॉल में मुंबई मेट्रो रेल निगम के निदेशक अश्विनी भिडे और पर्यावरण कार्यकर्ता भी मौजूद थे। परदेशी ने कहा कि अगर शेड को कंजूरमार्ग ले जाया जाएगा तो भूमि के विकास के लिए 750 करोड़ रुपये और भूमि खरीदने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

BMC chief Pardeshi defends the decision to felling trees, says - There are more trees in Mumbai than New York, London | BMC प्रमुख परदेशी ने किया पेड़ गिराने के फैसले का बचाव, कहा-न्यूयॉर्क, लंदन से ज्यादा पेड़ हैं मुंबई में

BMC प्रमुख परदेशी ने किया पेड़ गिराने के फैसले का बचाव, कहा-न्यूयॉर्क, लंदन से ज्यादा पेड़ हैं मुंबई में

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रमुख प्रवीण परदेशी ने मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए आरे कॉलोनी में 2,600 से अधिक पेड़ काटने के नगर निकाय के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि मुंबई में न्यूयॉर्क, लंदन और तोक्यो से ज्यादा पेड़ हैं।

यहां एसएनडीटी विश्वविद्यालय के टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में परदेशी ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं की इस सलाह को खारिज किया कि कार शेड को उपनगरीय इलाके कंजूरमार्ग में स्थानांतरित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्लॉट को खरीदने और इसके विकास की लागत काफी ज्यादा आएगी।

टाउन हॉल में मुंबई मेट्रो रेल निगम के निदेशक अश्विनी भिडे और पर्यावरण कार्यकर्ता भी मौजूद थे। परदेशी ने कहा कि अगर शेड को कंजूरमार्ग ले जाया जाएगा तो भूमि के विकास के लिए 750 करोड़ रुपये और भूमि खरीदने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी। कार शेड के लिए पेड़ काटने की योजना का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई में लंदन, तोक्यो और न्यूयॉर्क से ज्यादा पेड़ हैं। 

Web Title: BMC chief Pardeshi defends the decision to felling trees, says - There are more trees in Mumbai than New York, London

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे