लाइव न्यूज़ :

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष मुरूगन को पुलिस ने 'वेल यात्रा' को लेकर हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: November 6, 2020 23:26 IST

Open in App

चेन्नई, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरूगन ने प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुये राज्यव्यापी 'वेल यात्रा' शुरू करने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें और वरिष्ठ नेता सी टी रवि समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को तिरूत्तानी में हिरासत में ले लिया ।

प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिये जाने और यात्रा शुरू नहीं करने देने की आलोचना करते हुये भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया ।

भगवा पार्टी की राज्य इकाई के शीर्ष नेता ने बताया कि यह यात्रा द्रमुक को 'बेनकाब' करने के लिये थी क्योंकि भगवान मुरूगा की प्रशंसा करने वाले मंत्र की कथित रूप से निंदा करने वाले यू ट्यूब चैनल ''करुप्पर कूटम'' के पीछे कथित तौर पर द्रमुक है।

मुरूगन ने कहा कि पार्टी की ओर से इस मसले को उठाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किये जाने की मांग अब तक पूरी नहीं की गयी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पूछा, ‘‘करुप्पर कूटम के पीछे कौन है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘कूटम के पीछे द्रमुक है।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले में जो लोग पकड़े गये हैं द्रमुक उन्हें कानूनी सहायता भी मुहैया करा रही है।

राज्य सरकार से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद यात्रा शुरू करने से पहले मुरूगन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भगवान मुरुगा का आशीर्वाद हमारे साथ है और हम यात्रा शुरू कर रहे हैं ।’’

मुरूगन के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ,पोन राधाकृष्णन, सी पी राधाकृष्णन एवं एच राजा समेत प्रदेश के नेता इस यात्रा में हिस्सा लेने तिरुतानी पहुंचे थे जिन्हें हिरासत में लिया गया था।

शाम में हिरासत में लिये गये नेताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया । इसके बाद मुरूगन ने कहा कि ‘वेल’ सभी बाधाओं को दूर करेगा ।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी मंदिर में पूजा करने तिरूत्तानी गये थे और मुरूगन तथा अन्य पार्टी नेताओं ने उनसे होटल के कमरे में मुलाकात की थी ।

भाजपा नेता के यात्रा पर जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने​ नीलगिरी जिले में कहा कि कानून अपना काम करेगा ।

श्रद्धालु वेल की पूजा,शैतान के विनाशक के रूप में करते हैं जो भगवान मुरुगा का हथियार है और यह भाले की तरह का होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह