भाजपा के सेल्वम पुडुचेरी विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

By भाषा | Published: June 16, 2021 11:14 AM2021-06-16T11:14:03+5:302021-06-16T11:14:03+5:30

BJP's Selvam elected unopposed Speaker of Puducherry Assembly | भाजपा के सेल्वम पुडुचेरी विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

भाजपा के सेल्वम पुडुचेरी विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

पुडुचेरी, 16 जून भाजपा विधायक ‘एम्बालम’ आर सेल्वम को बुधवार को यहां पुडुचेरी विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के. लक्ष्मीनारायणन ने सेल्वम के सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा कर दी। सेल्वम मनावेली निर्वाचन क्षेत्र से सदन में निर्वाचित हुए और वह पहले विधायकों में से एक हैं। सेल्वम केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा के 21वें अध्यक्ष हैं।

अध्यक्ष पद के लिए कल दोपहर 12 बजे तक केवल सेल्वम का नामांकन मिला था। अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन देने की समयसीमा मंगलवार दोपहर 12 बजे तक थी।

एम्बालम सेल्वम का मूल स्थान है इसलिए उन्हें ‘एम्बालम’ सेल्वम कहा जाता है।

एआईएनआरसी और भाजपा यहां राजग के घटक दल हैं और उन्होंने सरकार बनायी है। एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने सात मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

एआईएनआरसी के 10 और भाजपा के छह विधायक हैं। केंद्र द्वारा नामित तीन अन्य सदस्य एआईएनआरसी की अगुवाई वाले राजग का समर्थन कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's Selvam elected unopposed Speaker of Puducherry Assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे