लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में भाजपा का मुखौटा उतर गया है, पिछले पांच साल में क्या किया, रोजगार की कमी, किसान संकट में, सभी परेशानः शैलजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2019 20:10 IST

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने ऊंचे-ऊंचे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। शैलजा ने कहा, ‘‘अब चुनाव के पहले उन्होंने विज्ञापनों से पाट दिया है लेकिन लोग अब उन पर विश्वास नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार लोकसभा चुनाव के मुद्दों के पीछे नहीं छिप सकती : शैलजा।उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि उनके सामने कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।

हरियाणाकांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने राज्य सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव में उठाए गए मुद्दों के पीछे छिप नहीं सकती।

हाल में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नियुक्त की गयीं राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने का हरियाणा में चुनावी मुद्दे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनका मुखौटा उतर गया है। अब वे लोकसभा चुनाव के दौरान उठाए गए मुद्दों के पीछे नहीं छिप सकते। लोग असल मुद्दों पर इस सरकार को परखेंगे। वे उनसे सवाल करेंगे क्योंकि यह सरकार काम करने में नाकाम रही है।’’

शैलजा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों से लोग जुड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में उन्होंने क्या किया? रोजगार की कमी है, किसान संकट में हैं, कर्मचारी, कारोबारी, युवा और महिलाएं परेशानी का सामना कर रहे हैं, कानून-व्यवस्था की स्थिति बुरी है।

समाज का हर तबका उनकी त्रुटिपूर्ण नीतियों से प्रभावित हुए हैं और अब आर्थिक सुस्ती की दोहरी मार झेल रहे हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने ऊंचे-ऊंचे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। शैलजा ने कहा, ‘‘अब चुनाव के पहले उन्होंने विज्ञापनों से पाट दिया है लेकिन लोग अब उन पर विश्वास नहीं करेंगे।

अगले महीने के चुनाव में वे उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि उनके सामने कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। पार्टी में गुटबंदी के बारे में पूछे जाने पर शैलजा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसभूपेंद्र सिंहमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"