लाइव न्यूज़ :

जितिन प्रसाद ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के बयान को बताया बेहद गैर जिम्मेदाराना, जानिए पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2022 17:57 IST

उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रसाद ने तमिलनाडु के मंत्री के बयान को बेहद गैर जिम्मेदाराना बताया।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने कहा कि उत्तर भारतीय छात्र तमिलनाडु में कोविड-19 फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में कोविड के मामले अभी भी बढ़ रहे हैं। 

लखनऊ: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने उत्तर भारतीय राज्यों में कोविड-19 के मामले को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया। बुधवार को उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय छात्र तमिलनाडु में कोविड-19 फैला रहे हैं। केलमबक्कम वीआईटी कॉलेज और सत्यसाई कॉलेज के छात्र हॉस्टल और कक्षाओं में कोविड से प्रभावित हुए हैं। कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में कोविड के मामले अभी भी बढ़ रहे हैं। 

वहीं, यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया सामने आई है। इस संदर्भ में ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "जैसा कि हम सभी ने अनुभव किया है रोग और महामारी किसी भी राज्य की सीमाओं को नहीं जानती है। उत्तर भारतीयों का अपमान करते हुए तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री का यह बेहद गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक बयान है।" 

पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु ने कोविड के 98 नए मामले दर्ज किए, जो कुल मिलाकर 34,55,474 हो गए। हालांकि, मृत्यु संख्या अपरिवर्तित रही क्योंकि इसी अवधि के दौरान कोई नई मौत नहीं हुई थी। राज्य ने 49 लोगों की वसूली देखी, जिससे कुल वसूली 34,16,907 हो गई। इसके साथ राज्य में वर्तमान में 542 सक्रिय कोरोना वायरस मामले हैं। अधिकांश मामले दो जिलों- चेंगलपेट (46) और चेन्नई (44) से आए। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट