लाइव न्यूज़ :

एमपी रिजल्टः बीजेपी दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय ने मानी हार, बेटे की भी नहीं बच रही सीट, बोले- "हमारी गलती है"

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 11, 2018 13:33 IST

इंदौर से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय शुरूआती रुझानों में पीछे। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बयानवीर दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि हमारी गलती है। उन्होंने कहा कि हम तीन विधानसभा चुनाव से सरकार चला रहे थे। उन्होंने कहा कुछ एंटीकैंबेंसी और कुछ गलतियां हमसे हुई हैं।

बचती नजर आ रही है बेटे की भी सीट

इंदौर से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय शुरूआती रुझानों में पीछे।  हालांकि भाजपा के सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़ आगे चलते दिखाई दिए थे। इसके अलावा कांग्रेस के अश्विन जोशी, विशाल पटेल और अंतर सिंह दरबार आगे चल रहे हैं।

टीवी चैनलों ने कांग्रेस को दिया बहुमत

एबीपी न्यूज के लाइव चुनाव काउंटिंग कवरेज में कैलाश विजयवर्गी ने अपनी हार मानी। इसी कवरेज में एमपी में सभी 230 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं। इसमें बीजेपी 115 सीटों और बीजेपी 104 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस ने शुरू की बैठक, कमलनाथ के घर पहुंचे दिग्गज

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को आए रुझानों में कांग्रेस मध्यप्रदेश में बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। ऐसे में कांग्रेसी खेमें में सरकार बनाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

दोपहर करीब साढ़े दस बजे तक जब टीवी चैनलों के रुझानों में एमपी के सभी 230 सीटों के रुझान में कांग्रेस को 112, बीजेपी को 103 और अन्य के खाते में 15 सीटें जाती दिखाई जा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता व प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ नेता दिग्‍विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के घर जाते दिखाई दिए।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां