केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दिया विवादित बयान, नाली के कीड़े से की राहुल गांधी तुलना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 1, 2018 05:37 PM2018-09-01T17:37:45+5:302018-09-01T17:37:45+5:30

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा राहुल गांधी को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए कहा कि उन्‍हें मेंटल सिजोफ्रेनिया की बीमारी है।  

BJP’s Ashwini Kumar Choubey compare Rahul Gandhi to Sewer Worm | केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दिया विवादित बयान, नाली के कीड़े से की राहुल गांधी तुलना

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दिया विवादित बयान, नाली के कीड़े से की राहुल गांधी तुलना

पटना,1 सितंबर: अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने फिर एक बार विवादित बयान देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पागल बता दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका आकार गगन की तरह है।   


केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है। लेकिन शायद उनको इस बात का अंदाजा नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लोगों के बीच आज भी उतनी है जितनी पहले थी।  

उन्होंने राहुल गांधी को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए कहा कि उन्‍हें मेंटल सिजोफ्रेनिया की बीमारी है। वो जिस तरह की बात करते हैं, उससे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।   

उन्हें पागलखाने में भर्ती कराना चाहिये। चौबे ने कहा कि राहुल गांधी गठबंधन की राजनीति का फायदा उठाना चाहते हैं लेकिन उनका मकसद कभी कामयाब नहीं होगा। उन्होंने अपने बयान में महागठबंधन को 'ठगबंधन' करार दिया और कहा कि महागठबंधन के नेताओं को जनता की हाय लगी है।   

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहने वाले राहुल गांधी खुद बीमारी के शिकार हो गए हैं और वो खुद कांग्रेस मुक्त भारत बना कर रहेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहने वाले राहुल गांधी खुद नाली के कीडे के समान है। वह खुद कांग्रेस मुक्त भारत बना कर रहेंगे।   

उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि पशुओं का चारा खा जाने वाले नेताओं को आज जेल में रहना पड रहा है। गरीबों के साथ धोखाधडी का नतीजा आज सबके सामने हैं। उनकी रूह जिंदगी भर जेल में रहने को मजबूर करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे आज सासाराम में विकास योजना की समीक्षा के लिए गये हुए हैं।  

Web Title: BJP’s Ashwini Kumar Choubey compare Rahul Gandhi to Sewer Worm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे