लाइव न्यूज़ :

रोडशो के दौरान प्रज्ञा ठाकुर को काले झंडे दिखाने वाले NCP कार्यकर्ता को पीटा

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2019 15:45 IST

भोपाल लोकसभा सीटः रोडशो के दौरान एनसीपी कार्यकर्ता ने साध्वी प्रज्ञा को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। वहीं, कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से भोपाल लोकसभा सीट की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार (23 अप्रैल) को रोडशो करके अपना दमखम दिखाया। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाने की कोशिश की गई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडे दिखाने की कोशिश कर रहे एनसीपी कार्यकर्ता को पकड़ लिया, जिसकी पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, रोडशो के दौरान एनसीपी कार्यकर्ता ने साध्वी प्रज्ञा को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। वहीं, कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के होने के बाद वह विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आ गईं। उन्होंने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। प्रज्ञा ठाकुर के सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं।

खबरों के अनुसार, उनके विवादित बयान आने के बाद संघ और संगठन पदाधिकारियों ने नई रणनीति बनाई और प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवाद पर नहीं बोलने के लिए कहा गया है। प्रज्ञा को कहा गया है कि वे आतंकवाद के मुद्दे पर नहीं बोलें, हिन्दू आतंकवाद दिग्विजय सिंह को घेरने का काम अब बीजेपी के नेता करेंगे। वे दिग्विजय सिंह द्वारा पूर्व में दिए बयानों को लेकर सिंह को घेरेंगे। साथ ही साध्वी के साथ स्वयं सेवक और संगठन के पदाधिकारी हमेशा रहेंगे।

बताया गया है कि प्रज्ञा के साथ संघ के स्वयं सेवकों की संख्या 3 और संगठन पदाधिकारियों की संख्या 2 रहेगी। मीडिया में कोई भी बात रखने से पहले संगठन द्वारा नियुक्त मीडिया समन्वयक उन्हें यह बताएंगे कि क्या बोलना है। विशेषकर हिन्दू आतंकवाद को लेकर।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत"भगवा जीत गया...", मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

भारतMalegaon Blast case: मुंबई स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को किया बरी, पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है