लाइव न्यूज़ :

आजम खां पर मुकदमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्ज नहीं कराये: परिवहन मंत्री

By भाषा | Updated: September 5, 2019 14:04 IST

मंगलवार को समाजवादी पार्टी (SP) संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से रामपुर के सपा सांसद आजम खां पर हो रहे 'अन्याय' के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की अपील करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वह इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात भी करेंगे।

Open in App

 उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि रामपुर के सांसद आजम खां पर मुकदमे दर्ज कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि उनके समाज के ही उन आहत लोगों का हाथ है जिनके साथ सपा सरकार के दौरान खां ने धोखा किया था। ये बातें परिवहन राज्य मंत्री कटारिया ने पार्टी कार्यालय पर बुधवार देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही।

उन्होंने आजम खां की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर कहा कि यह मुकदमों की धाराओं के आधार पर निर्भर करता है। कटारिया ने कहा ‘‘प्रदेश के बस अड्डों को हवाईअड्डों की तर्ज पर बनाया जाएगा। जल्द ही परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव नजर आएगा।

जनता को सुगम परिवहन की सुविधा मिल सके, इसके लिए अगले एक माह में विभाग में नए प्रयोग किए जाएंगे । नए रूट पर बसें चलाने की कोशिश भी जारी है। ’’ उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग और डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए, ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल