लाइव न्यूज़ :

वीडियो: तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में भिड़ गए भाजपा कार्यकर्ता! अखिलेश यादव का तंज- भाजपाइयों ‘तिरंगा यात्रा’ को ‘दंगा यात्रा’ नहीं बनाओ

By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2022 08:10 IST

यूपी के कानपुर में एक तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान नौबत मारपीट तक पहुंच गई। बाद में मामले को शांत कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, चले लात-घूंसे।बाइक के बीच टक्कर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब निकाली गई 'तिरंगा यात्रा' के दौरान भाजपा के ही कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सामने आई जानकारी के अनुसार यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के स्वागत के लिए मोतीझील इलाके में जुटे कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा के दौरान दो समूहों के वाहनों की भिड़ंत के बाद विवाद शुरू हुआ। हालांकि मारपीट शुरू होने के कुछ देर बाद ही कुछ लोगों ने उग्र युवकों को समझा कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। कानपुर की इकाई के प्रमुख सुनील बजाज ने कहा कि यह 'बाइक दुर्घटना को लेकर बच्चों के बीच एक छोटी सी लड़ाई थी।' उन्होंने आगे कहा, ये भाजपा कार्यकर्ता हैं। वे अनुशासन में रहते हैं। यात्रा शांति से पूरी की गई।

इस बीच पूरी घटना पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'भाजपाइयों से अनुरोध है ‘तिरंगा यात्रा’ को ‘दंगा यात्रा’ न बनाएं।'

बता दें कि आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की भी शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम राज्य में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर घर तिरंगा नारा अब जन आंदोलन बन गया है। 

योगी ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए प्रदेशवासियों से ‘हर-घर तिरंगा‘ अभियान में उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया।

भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान की प्रदेश में शुरुआत के साथ 9 और 10 अगस्त के लिए प्रदेश के सभी 1918 मंडलों (संगठन की प्रखंड स्तर की इकाई) में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही 11 एवं 12 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान और 13, 14 एवं 15 अगस्त के हर घर तिरंगा अभियान के लिए भी भाजपा कार्यकर्ता निकलेंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीकानपुरस्वतंत्रता दिवसअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील