लाइव न्यूज़ :

EVM में धांधली करके बीजेपी ने पिछले चुनावों में हासिल की जीत: राज ठाकरे

By भाषा | Updated: July 19, 2018 18:28 IST

मराठवाड़ा की छह दिवसीय यात्रा के पहले दिन संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने पूछा , “ईवीएम की वजह से भाजपा पिछले चुनावों में जीती। अन्यथा , कैसे किसी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिल सकता था।”

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने आज आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़ - छाड़ करके भाजपा पिछले चुनावों में जीत कर आई थी। ठाकरे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार 2019 में सत्ता में नहीं लौटेगी क्योंकि यह हर मोर्चे पर ‘विफल’ रही है।

मराठवाड़ा की छह दिवसीय यात्रा के पहले दिन संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने पूछा , “ईवीएम की वजह से भाजपा पिछले चुनावों में जीती। अन्यथा , कैसे किसी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिल सकता था।” ठाकरे की इस यात्रा का मकसद मराठवाड़ा में मनसे को मजबूत करना है। पार्टी राज्य में राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है।

महाराष्ट्र के 2009 के विधानसभा चुनाव में इस पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा था लेकिन इसके बाद 2014 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी हाशिए पर पहुंच गई। ठाकरे ने केंद्र सरकार को देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही पीट पीट कर मार डालने की घटनाओं के लिए भी दोषी ठहराया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राज ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है